By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चुनाव परिणामों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा
    November 22, 2026
    राजस्थान में सूखे से निपटने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, लगभग 110 करोड़ रुपये से बदलेगी मरुधरा की खेती की तस्वीर
    November 22, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन
    November 22, 2026
    सीतावाली फाटक आरयूबी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया लोकार्पण क्षेत्रवासियों को जाम से मिलेगी राहत
    November 22, 2026
    शिवोहम की आध्यात्मिक चेतना से आलोकित हुआ माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
    November 19, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    वीवीपैट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: पर्ची मिलान को लेकर सभी याचिकाएं खारिज
    April 26, 2024
    सीएम केजरीवाल के PA पर स्वाति मालीवाल ने लगाया मारपीट का आरोप
    May 13, 2024
    दिल्ली दंगा मामले में जेल में बंद शरजील इमाम को हाईकोर्ट ने दी जमानत
    May 29, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में कृषि विकास को नई ऊंचाई देने की तैयारी, SAARC की तीन प्रमुख संस्थाएं मिलकर करेंगी काम
    November 18, 2026
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी ने धूमधाम से मनाया ‘Diwali Glow 2026’, फाउंडेशन डे पर महिलाओं ने किया उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन
    November 17, 2026
    JITO जयपुर चैप्टर का भव्य शपथ ग्रहण एवं पदस्थापना समारोह ‘NEXT 2026’ 17 नवंबर को
    November 16, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस का ड्रोन तकनीक से स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, 17 पुलिस कार्मिकों का विशेष प्रशिक्षण पूरा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस का ड्रोन तकनीक से स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, 17 पुलिस कार्मिकों का विशेष प्रशिक्षण पूरा
Jaipur

राजस्थान पुलिस का ड्रोन तकनीक से स्मार्ट पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, 17 पुलिस कार्मिकों का विशेष प्रशिक्षण पूरा

RMT network
Last updated: October 7, 2026 6:38 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। अपराध नियंत्रण, निगरानी और पुलिस अभियानों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में राजस्थान पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान स्थित सप्तशक्ति ड्रोन ट्रेनिंग स्कूल (एसएसडीटीएस) में आयोजित तीन सप्ताह के पुलिस ड्रोन इंटीग्रेशन कोर्स का समापन हुआ। प्रशिक्षण में कांस्टेबल से लेकर पुलिस उपाधीक्षक स्तर तक के 17 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ड्रोन संचालन से लेकर मिशन आधारित फ्लाइट और दिन-रात सर्विलांस तक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
ड्रोन संचालन से लेकर मिशन प्लानिंग तक दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी.के. सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पुलिसिंग में ड्रोन तकनीक के प्रभावी, सुरक्षित एवं उद्देश्यपूर्ण उपयोग के लिए प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी एवं परिचालन विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें फर्स्ट पर्सन व्यू ड्रोन सिमुलेशन, सर्विलांस ड्रोन ऑपरेशन, मिशन प्लानिंग एवं फ्लाइंग सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।
प्रशिक्षणार्थियों को ड्रोन की असेंबली एवं डिसअसेंबली , मेंटेनेंस तथा परिचालन संबंधी तकनीकी पहलुओं का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, ड्रोन रेगुलेशन एवं एयर स्पेस मैनेजमेंट से संबंधित प्रावधानों और प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई, ताकि ड्रोन संचालन में निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
ड्रोन सर्विलांस और मिशन आधारित फ्लाइट्स का अभ्यास
प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक एवं पुलिसिंग की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के लिए प्रतिभागियों को दिन एवं रात्रि के समय ड्रोन सर्विलांस तथा मिशन आधारित ड्रोन फ्लाइट्स का अभ्यास कराया गया। इन अभ्यासों के माध्यम से ड्रोन पायलटों की परिचालन दक्षता, परिस्थितिजन्य समझ, निर्णय क्षमता एवं तकनीकी कौशल को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
दो पुलिस अधिकारियों को मिला DGCA का रिमोट पायलट सर्टिफिकेट
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के दो अधिकारियों को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा जारी रिमोट पायलट सर्टिफिकेट (RPC) भी एसएसडीटीएस के माध्यम से प्रदान किए गए।
पुलिसिंग में ड्रोन के उपयोग के लिए तैयार होगा व्यवस्थित रोडमैप
पुलिस विभाग में ड्रोन तकनीक के अधिक प्रभावी एवं व्यापक उपयोग तथा भविष्य की तकनीकी एवं परिचालन आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित 24 ड्रोन एप्लीकेशन्स के क्रियान्वयन के लिए एक ड्राफ्ट रोडमैप भी तैयार किया गया है।
इसमें पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के संभावित उपयोग, परिचालन आवश्यकताओं तथा इसके व्यवस्थित क्रियान्वयन से संबंधित बिंदुओं को शामिल किया गया है। मुख्यालय स्तर पर अनुमोदन प्राप्त होने के बाद इस ड्राफ्ट को आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग में लागू किया जाएगा। इससे राजस्थान पुलिस में ड्रोन तकनीक के उपयोग को व्यवस्थित, सुरक्षित, मानकीकृत एवं परिणामोन्मुख स्वरूप प्रदान करने में सहायता मिलेगी।
आधुनिक तकनीक के उपयोग से और स्मार्ट बनेगी राजस्थान पुलिस : डीजीपी
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि राजस्थान पुलिस आधुनिक तकनीक के समुचित उपयोग के माध्यम से पुलिसिंग की कार्यक्षमता एवं परिचालन क्षमताओं को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। उन्होंने कहा कि ड्रोन तकनीक वर्तमान समय में निगरानी, सुरक्षा एवं विभिन्न पुलिस ऑपरेशन्स में उपयोगी तकनीकी संसाधन के रूप में उभर रही है।
उन्होंने कहा कि एसएसडीटीएस में आयोजित यह प्रशिक्षण पुलिस कार्मिकों को ड्रोन तकनीक के क्षेत्र में आवश्यक तकनीकी दक्षता एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। तकनीक आधारित एवं स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम राजस्थान पुलिस की क्षमताओं को और मजबूत करेंगे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article इग्नू पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी
Next Article फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी महापौर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

भजनलाल शर्मा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, चुनाव परिणामों की समीक्षा और आगामी रणनीति पर चर्चा
Jaipur
November 22, 2026
राजस्थान में सूखे से निपटने की दिशा में ऐतिहासिक पहल, लगभग 110 करोड़ रुपये से बदलेगी मरुधरा की खेती की तस्वीर
Jaipur
November 22, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन
Jaipur
November 22, 2026
सीतावाली फाटक आरयूबी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया लोकार्पण क्षेत्रवासियों को जाम से मिलेगी राहत
Jaipur
November 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

566105
Your IP Address : 216.73.217.151

You Might Also Like

राजस्थान पुलिस की तत्परता से रूसी महिला पर्यटकों की समस्या का त्वरित समाधानजयपुर के बनी पार्क में कपड़े वापस करने को लेकर दुकानदार से हुआ था विवाद, पर्यटन थाना पुलिस ने बातचीत से कराया समाधान
इम्पैक्ट रन फॉर ह्यूमैनिटी: 9वीं कड़ी का प्री-इवेंट सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में आयोजित
अनक्लेम्ड राशि को प्राप्त करने में निर्णायक कदम साबित होगा आपकी पूंजी आपका अभियान- मंजू शर्मा
संयुक्त अभिभावक संघ के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मिले आरटीई में बच्चों के दाखिला नहीं होने से पीड़ित अभिभावक
वेलकम सेरेमनी से हुआ रूपगढ़ पैलेस में मिस राजस्थान फिनाले वीक का शुभारंभ
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account