जयपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के ऐतिहासिक कार्यों के प्रतीक बताया। बगड़ी ने कहा कि भाजपा संगठन इन 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून 2026 तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक मंडल स्तर पर वृक्षारोपण अभियान, 8 से 12 जून तक मीडिया संवाद, 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान, 12 से 20 जून तक जन कल्याण शिविर, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान भाजपा के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारी गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर आमजन से संवाद करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रदेशभर में वृक्षारोपण किया जाएगा तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी। बगड़ी ने बताया कि जनकल्याण शिविरों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी एवं अन्य योजनाओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि भाजपा की मोदी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक सुरक्षा एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ इस अभियान को जन आंदोलन बनाएंगे तथा प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी को प्रदेश संयोजक, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, अपूर्वा सिंह, देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, पूर्व महापौर ज्योति खण्डेलवाल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष चौपड़ा को सह—संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही अभियान के लिए प्रत्येक जिला स्तर पर टोली गठित की जाएगी।
मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन आंदोलन बनाएंगे कार्यकर्ता : श्रवण सिंह बगड़ी

TAGGED:Jaipur
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Stay Connected
- Advertisement -

