By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    November 14, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    राजस्थान में बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
    November 14, 2026
    शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की पर्यावरणीय मंजूरियों की जांच
    November 14, 2026
    मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1
    November 14, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अब भारतीय और रूसी कंपनी को मटाला राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रबंधन का जिम्मा
    April 27, 2024
    सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर
    May 14, 2024
    प्राइवेट पार्ट में एक किलो सोना छिपाकर ले जा रही थी एयर होस्टेस, एयरपोर्ट पर खुला राज
    May 31, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
Jaipur

परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़

RMT network
Last updated: October 15, 2026 6:15 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा दिए जा रहे बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि गहलोत साहब की कुर्सी की चाह छटपटाहट और खीझ बयानों में स्पष्ट होती है। परिसीमन के नाम पर अनर्गल बयान कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूल जाते है कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री रहते हुए नगर निकायों का किस तरह परिसीमन करवाया था। शहरों में दो—दो नगर निगम बना दिए गए थे, ताकि भाजपा की जीत नहीं हो पाए। उन्होंने समुदाय विशेष के वार्डों की संख्या बढाने का और भाजपा के परम्परागत वार्डो की संख्या सीमित करने का कुकृत्य किया था, वहीं उनको अब याद आ रहा है। आज का बयान भी उसी संदर्भ में माने जाना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि बार बार गहलोत राजस्थान में अपने खिलाफ अपनों के द्वारा किए गए विद्रोह को लेकर भाजपा पर सवाल उठाते है, और जिन लोगों ने विद्रोह किया उनके साथ कभी बाइक पर तो कभी आलाकमान के सामने फोटो खिंचवाकर संदेश दे रहे थे कि हम सब एक है। पहले गहलोत स्पष्ट कर लें कि क्या वो सचिन के साथ है या आज भी पायलट को वहीं नाकारा, निकम्मा मानकर दोयम दर्जे का व्यवहार कर रहे है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत महिला आरक्षण और परिसीमन से लोकसभा एवं विधानसभा की सीट बढ़ने पर जिस तरह के बयान दे रहे है, उससे लगता है कि उनके पास आधी अधूरी जानकारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप महिला आरक्षण के बिल को सर्व सहमती से पास करवा दीजिए और इसका श्रेय भी आप ही रख लिजिए, लेकिन देश की आधी आबादी को अधिकार देने में बाधा मत बनिए, लेकिन उस समय गहलोत के आलाकमान और स्वयं भू राजकुमार राहुल गांधी ने महिला आरक्षण के माध्यम से महिलाओं को न्याय दिलाने में रोडा बन गए थे। राठौड़ ने कहा कि गहलोत चीन का उदाहरण देते है, लेकिन वो बताए कि चीन से कांग्रेस का अधिकृत रूप से क्या समझौता है, जिस पर साइन हुए थे। चीन के साथ तो कांग्रेस का अधिकृत समझौता है, जो आज तक देश की जनता को नहीं बताया गया। आखिर ऐसा क्या है जिसे छिपाया जा रहा है। वे देश के वरिष्ठ नेता है, बयानों में देश की चिंता करते तो कम से कम वो चीन के साथ हुए एमओयू को सार्वजनिक कर दें। जिस समझौते पर देश के सर्वोच्च न्यायालय ने भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि “एक राजनीतिक दल दूसरे देश की सरकार या दल के साथ समझौता कैसे कर सकता है?”
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि परिसीमन तो 2024 में हुआ है लेकिन कांग्रेस तो कई प्रदेशों में चार—चार दशक से सत्ता से बाहर है। ऐसे में परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा वर्षों तक विपक्ष में रही, जनता के साथ विश्वास बनाया और जब सरकार में आती है तो जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का काम करती है। ये ही कारण है कि हर दशक में भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ बढ़ता गया और हर दशक में कांग्रेस का ग्राफ गिरता चला गया। राठौड़ ने कहा कि वे कहते है कि सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए, लेकिन हर जगह की अपनी व्यवस्था और मर्यादा होती है, यदि उसका पालन नहीं करेंगे तो फिर देश का लोकतांत्रित ढ़ांचा चरमरा जाएगा तथा देश में अराजकता का माहौल होगा। कांग्रेस ना देश की जनता के जनादेश को मानती है ना ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के लिखे संविधान की व्यवस्थाओं को मानती है। राहुल गांधी को लगता है कि वो जो कह दें, जिस तरह कांग्रेस में माना जाता है,गहलोत जी मानते है, उसी प्रकार देश की न्याय पालिका, चुनाव आयोग, कार्य पालिका मानती चली जाए।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद
Next Article यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
November 14, 2026
भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
Entertainment Jaipur
November 14, 2026
राजस्थान में बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
Jaipur
November 14, 2026
शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की पर्यावरणीय मंजूरियों की जांच
Jaipur
November 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

548047
Your IP Address : 18.97.14.82

You Might Also Like

यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
दो दिवसीय ओसवाल डीलर मीट में शामिल हुए देशभर से व्यापारी, टॉप डीलर्स को एक्सीलेंस अवार्ड् से किया सम्मानित
काव्यम् संस्था का काव्यकुंभ: कवियों के शब्द बाण, उनकी हास्य-व्यंग्य की रचनाओं पर श्रोताओं ने जमकर लगाए ठहाके
दीपावली से पहले सड़के सुधारे- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account