By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर में होगा ‘Revolution Of Dance’ का भव्य आयोजन, देशभर के डांसर्स को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका
    October 13, 2026
    जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
    October 13, 2026
    कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के 56 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी
    October 13, 2026
    फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी
    October 13, 2026
    “डिजिटल अरेस्ट” कर बुजुर्ग दम्पत्ति से 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार
    October 13, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पांच कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
    May 3, 2024
    मानसून की 9 जून के बाद दिल्ली-मुंबई में होगी एंट्री
    May 20, 2024
    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संभाला नए कार्यकाल का कामकाज
    June 11, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: “डिजिटल अरेस्ट” कर बुजुर्ग दम्पत्ति से 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > “डिजिटल अरेस्ट” कर बुजुर्ग दम्पत्ति से 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार
Jaipur

“डिजिटल अरेस्ट” कर बुजुर्ग दम्पत्ति से 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पश्चिम बंगाल से आरोपी ललित विश्वास गिरफ्तार

RMT network
Last updated: October 13, 2026 6:33 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

पुलिस/एटीएस/एनआईए/आरबीआई अधिकारी बनकर 20 दिन तक वीडियो कॉल पर रखा; अब तक 3 आरोपी पकड़े गए
जयपुर।
पुलिस, एटीएस, एनआईए, आरबीआई और अन्य सरकारी संस्थाओं के अधिकारी बनकर एक बुजुर्ग दंपती को करीब 20 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखने और गिरफ्तारी का भय दिखाकर 2 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने के मामले में सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस थाना जयपुर की टीम ने आरोपी ललित विश्वास निवासी जिला 24 परगना, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधियों, विशेषकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम श्री विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में साइबर ठगी के नेटवर्क और धनराशि के लेन-देन की जांच जारी है।
पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन, आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने का डर दिखाया
घटना के अनुसार जयपुर निवासी परिवादिया ने 11 सितंबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 17 अगस्त को एक व्यक्ति ने फोन कर स्वयं को पुलिस इंस्पेक्टर बताया और उनके विरुद्ध वारंट जारी होने की बात कही। इसके बाद कथित एटीएस अधिकारियों के नाम पर वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करवाई गई।
आरोपियों ने परिवादिया और उनके पति को बताया कि उनका नाम आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराने वाले लोगों की सूची में है तथा उनके बैंक खाते का इस्तेमाल संदिग्ध लेन-देन में किया जा रहा है। गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर उन्हें आरोपियों के निर्देशों का पालन करने के लिए मजबूर किया गया।
फर्जी दस्तावेज भेजकर 20 दिन तक वीडियो कॉल पर रहने का दबाव
अनुसंधान के अनुसार साइबर ठगों ने पुलिस, एटीएस, एनआईए, आरबीआई, भारत सरकार और सुप्रीम कोर्ट के नाम एवं पहचान का कथित दुरुपयोग किया। आरोपियों ने व्हाट्सऐप के माध्यम से फर्जी दस्तावेज, स्क्रीनशॉट और सरकारी एवं बैंकिंग प्रमाण-पत्र जैसे दस्तावेज भेजे।
बुजुर्ग दंपती को लगातार वीडियो कॉल पर रहने के लिए कहा गया और गिरफ्तारी का भय दिखाकर अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करवाई गई। इस तरह दंपती से कुल 2 करोड़ रुपये से अधिक की रकम विभिन्न खातों में स्थानांतरित करवाई गई।
बैंक खाते में आए 7 लाख रुपये, 70 हजार रुपये कमीशन लेने का आरोप
पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), व्हाट्सऐप चैट, बैंक स्टेटमेंट, केवाईसी दस्तावेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम कई बैंक खातों में भेजी गई थी।
आरोपी ललित विश्वास ने अपने नेटवर्क से जुड़े लोगों को बैंक खाते से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने और धनराशि के लेन-देन में सहायता की। जांच में सामने आया कि उसके द्वारा उपलब्ध करवाए गए एचडीएफसी बैंक खाते में 2 सितंबर 2026 को 7 लाख रुपये जमा हुए। इसके बदले आरोपी ने कथित रूप से 70 हजार रुपये कमीशन प्राप्त किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी सफलता: स्पेशल टास्क फोर्स ने 27वीं कार्रवाई में 52 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
Next Article फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जयपुर में होगा ‘Revolution Of Dance’ का भव्य आयोजन, देशभर के डांसर्स को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका
Jaipur
October 13, 2026
जयपुर जिला परिषद चुनाव: भाजपा ने 55 वार्डों में उतारे प्रत्याशी
Jaipur
October 13, 2026
कांग्रेस ने जयपुर जिला परिषद के 56 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी
Jaipur
October 13, 2026
फील्ड में सक्रिय रहें अधिकारी, जनसमस्याओं का हो त्वरित समाधान- सुनील कोठारी
Jaipur
October 13, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

507568
Your IP Address : 216.73.216.170

You Might Also Like

लोकसभा चुनाव का दूसरा चरण — सभी 13 निर्वाचन क्षेत्रों में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम — राजस्थान पुलिस के करीब 85 हजार अधिकारी व जवान सम्भालेंगे सुरक्षा का जिम्मा-पुलिस महानिदेशक
मानव तस्करी पर राजस्थान पुलिस का कदम: दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 18 से जयपुर में
मुख्य सचिव ने सचिवालय में राजस्व, सामान्य प्रशासन एवं कार्मिक विभाग का किया निरीक्षण
नगरीय विकास मंत्री ने की राजस्थान आवासन मण्डल की 5 नवीन आवासीय योजनाओं की शुरुआत
परशुराम क्रिकेट लीग में विप्र खिलाड़ियों ने लगाए चौके छक्के
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account