By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    November 14, 2026
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    राजस्थान में बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
    November 14, 2026
    शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की पर्यावरणीय मंजूरियों की जांच
    November 14, 2026
    मालगाड़ियों की रफ्तार में उत्तर पश्चिम रेलवे ने तोड़ा रिकॉर्ड, भारतीय रेलवे में बना नंबर-1
    November 14, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    मालदीव के संसदीय चुनाव में मुइज्जू की पार्टी को प्रचंड बहुमत
    April 22, 2024
    चुनाव आयोग ने तेलुगु देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को दी सख्त चेतावनी
    May 7, 2024
    SC ने पलटा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला; आतंकवाद के आरोपियों को सिर्फ डेढ़ साल की सजा, PFI के 8 सदस्यों की जमानत रद्द
    May 22, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
    November 14, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एनजीओ के बच्चों ने जाना पुलिस का कामकाज, बाल विवाह के खिलाफ नाटक मंचन कर जीता दिल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एनजीओ के बच्चों ने जाना पुलिस का कामकाज, बाल विवाह के खिलाफ नाटक मंचन कर जीता दिल
Jaipur

एनजीओ के बच्चों ने जाना पुलिस का कामकाज, बाल विवाह के खिलाफ नाटक मंचन कर जीता दिल

RMT network
Last updated: June 24, 2026 6:52 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

एसएचओ गुंजन सोनी की पहल: बच्चों को आसान भाषा में समझाए नए कानून, पॉक्सो और साइबर सुरक्षा के नियम; चॉकलेट और रिफ्रेशमेंट पाकर खिले मासूमों के चेहरे
जयपुर।
राजधानी के जयपुर दक्षिण जिला अंतर्गत पुलिस थाना नारायण विहार में बच्चों और पुलिस के बीच की दूरी को कम करने और उन्हें कानून के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से एक अनूठा और बेहद सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी गुंजन सोनी की विशेष पहल पर एक स्थानीय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से आए बच्चों को थाने का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
इस दौरान जहां एक ओर बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से देखा, वहीं दूसरी ओर अपनी शानदार नाट्य प्रस्तुति के जरिए समाज को बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ जागरूक रहने का बड़ा संदेश भी दिया।
एफआईआर से लेकर लॉकअप तक… आसान भाषा में समझी पुलिसिंग
थाने पहुंचे बच्चों को पुलिस के कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को समझाने के लिए पूरे परिसर का दौरा कराया गया। एसएचओ गुंजन सोनी और थाना स्टाफ ने बच्चों को बेहद दोस्ताना माहौल में पुलिस की कार्यप्रणाली सिखाई। जिसमे बच्चों को बताया गया कि एफआईआर क्या होती है और इसे कैसे दर्ज किया जाता है। इसके साथ ही बच्चों को थाने का लॉकअप और एसएचओ सहित बाकी स्टाफ की दैनिक वर्किंग स्टाइल को भी दिखाया गया, जिसे देखकर बच्चे खासे रोमांचित नजर आए।
साइबर सेफ्टी, पॉक्सो और नए कानूनों की मिली पाठशाला
आज के डिजिटल युग को देखते हुए थानाधिकारी गुंजन सोनी ने बच्चों को साइबर सुरक्षा के व्यावहारिक टिप्स दिए, ताकि वे ऑनलाइन गेमिंग या इंटरनेट सर्फिंग के दौरान किसी ठगी या जालसाजी का शिकार न हों। इसके अलावा बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के लिए पॉक्सो एक्ट, कम्युनिटी सर्विस और देश में लागू हुए नए कानूनों के बारे में बेहद सरल और सुबोध भाषा में जानकारी दी गई, ताकि वे निडर होकर अपनी बात पुलिस के सामने रख सकें।
बाल विवाह के खिलाफ बच्चों का थिएटर: खूब बजीं तालियां
इस विजिट का सबसे आकर्षक और भावुक कर देने वाला पल वह था, जब एनजीओ के बच्चों ने थाने के भीतर ही बाल विवाह की रोकथाम के विषय पर एक बेहतरीन और मार्मिक नाट्य रूपांतरण पेश किया। बच्चों ने अपने अभिनय के माध्यम से यह दिखाया कि कैसे बाल विवाह मासूमों के बचपन और उनके सुनहरे भविष्य को छीन लेता है। बच्चों की इस शानदार और जागरूक प्रस्तुति को देखकर एसएचओ सोनी और मौजूद पुलिस स्टाफ ने खड़े होकर तालियां बजाईं और बच्चों की इस अनूठी सोच की जमकर सराहना की।
चॉकलेट और रिफ्रेशमेंट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस का एक बेहद मानवीय और संवेदनशील चेहरा सामने आया। थानाधिकारी गुंजन सोनी द्वारा सभी आगंतुक बच्चों को चॉकलेट्स, स्नैक्स और रिफ्रेशमेंट बांटे गए। पुलिस अंकल और आंटी से मिले इस लाड़-प्यार और उपहारों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों ने जाते-जाते कहा कि पहले उन्हें पुलिस से डर लगता था, लेकिन अब पुलिस उनकी सबसे अच्छी दोस्त बन गई है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सड़कों पर नियमों की सख्त निगरानी: एक दिन में 8,317 वाहनों पर कार्रवाई, ब्लैक फिल्म और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट सबसे बड़े निशाने पर
Next Article यात्रियों की सुविधा के लिए 4 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

8 दिसम्बर को झुंझुनूं में शेखावाटी हेरिटेज मीट, 9-10 दिसम्बर को जयपुर में सांस्कृतिक संध्या और मुख्य कार्यक्रम- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
November 14, 2026
भारत 24 एवं फर्स्ट इंडिया हेड डॉ. जगदीश चन्द्र ने किया अंनता मिस इंडिया ग्लैम के पोस्टर का विमोचन
Entertainment Jaipur
November 14, 2026
राजस्थान में बदलेगा मौसम, 10 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट
Jaipur
November 14, 2026
शिखर अग्रवाल के कार्यकाल की पर्यावरणीय मंजूरियों की जांच
Jaipur
November 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

548568
Your IP Address : 216.73.217.105

You Might Also Like

ग्रामीण परिवहन सेवा एवं 128 नवीन रोड़वेज बसों का शुभारम्भ 5 को
सुंदरकांड पाठ और रूद्राभिषेक कर संतो महंतो के सानिध्य में हुआ अयोध्या नगर स्कीम का भूमि पूजन
भारत-पाकिस्‍तान तनाव के बीच बड़ा फैसला: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्‍थगित करने का फैसला लिया
खाटू श्याम मंदिर में आठ दिवसीय लक्खी फाल्गुन मेले का शुभारंभ
1 जुलाई से IRCTC की वेबसाइट और ऐप पर केवल आधार प्रमाणित उपयोगकर्ता ही तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account