By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आंदोलन तेज, जयपुर के शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के जरिए जताया विरोध
    August 6, 2026
    20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, दिल्ली में अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    August 6, 2026
    उदयपुर में देश की पहली लेक्रोस अकादमी, 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए तैयार हो रहे खिलाड़ी
    August 6, 2026
    आईजीएनपी क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस
    August 6, 2026
    राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: फोन में सेव डेटा बन सकता है साइबर ठगी का बड़ा कारण
    August 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: उदयपुर में देश की पहली लेक्रोस अकादमी, 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए तैयार हो रहे खिलाड़ी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > उदयपुर में देश की पहली लेक्रोस अकादमी, 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए तैयार हो रहे खिलाड़ी
JaipurSports

उदयपुर में देश की पहली लेक्रोस अकादमी, 2028 लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए तैयार हो रहे खिलाड़ी

RMT network
Last updated: August 6, 2026 8:57 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में खेलों को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश की खेल नीति और जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान का परिणाम है कि दक्षिणी राजस्थान का आदिवासी अंचल अब लेक्रोस जैसे अंतरराष्ट्रीय खेल का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है।
सरकार द्वारा विश्वस्तरीय खेल मैदान, आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, अनुभवी प्रशिक्षक और बेहतर खेल सामग्री उपलब्ध कराए जाने से जनजातीय क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं।
2028 ओलंपिक को देखते हुए तैयारियां तेज
लेक्रोस को वर्ष 1908 के बाद एक बार फिर 2028 में होने वाले लॉस एंजेल्स ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है। राजस्थान सरकार ने इसे अवसर के रूप में देखते हुए खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की तैयारी उपलब्ध करानी शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के तहत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि वे वैश्विक मंच पर भारत और राजस्थान का नाम रोशन कर सकें।
राष्ट्रीय लेक्रोस में राजस्थान का दबदबा
तृतीय राष्ट्रीय लेक्रोस चैम्पियनशिप में राजस्थान के जनजातीय क्षेत्र के 55 खिलाड़ियों ने छह वर्गों में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण तथा एक कांस्य पदक जीता।
यह उपलब्धि साबित करती है कि उचित अवसर और संसाधन मिलने पर ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर सकती हैं।
जनजातीय बेटियों ने भी रचा इतिहास
राजस्थान की जनजातीय महिला खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जून 2024 में उज्बेकिस्तान के समरकंद में आयोजित एशियन महिला लेक्रोस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने रजत पदक जीता।
वहीं फरवरी 2026 में सऊदी अरब के रियाद में आयोजित एशियन लेक्रोस गेम्स में राजस्थान के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
उदयपुर में देश की पहली लेक्रोस अकादमी
राज्य सरकार ने उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में देश की पहली समर्पित लेक्रोस अकादमी विकसित की है। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्राकृतिक घास वाला लेक्रोस मैदान तैयार किया गया है।
आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, खेल उपकरणों और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की उपलब्धता से यह अकादमी देशभर के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र बन रही है।
तीन वर्षों में शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय लेक्रोस प्रतियोगिताओं में राजस्थान ने पिछले तीन वर्षों में अपना वर्चस्व स्थापित किया है। प्रदेश ने कुल 22 स्वर्ण पदकों में से 15 स्वर्ण सहित 19 पदक अपने नाम किए हैं।
सरकार की खेल नीति, प्रतिभा खोज अभियान, नियमित प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं ने राजस्थान को लेक्रोस के क्षेत्र में देश का मजबूत केंद्र बना दिया है।
ओलंपिक सपनों को मिल रही नई उड़ान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मानना है कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास का आधार भी हैं।
लॉस एंजेल्स ओलंपिक-2028 की तैयारियों के बीच राजस्थान अपने खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर रहा है। जनजातीय क्षेत्रों से निकल रही ये प्रतिभाएं आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भारत का तिरंगा ऊंचा करने की उम्मीद जगा रही हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आईजीएनपी क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस
Next Article 20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, दिल्ली में अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आंदोलन तेज, जयपुर के शहीद स्मारक पर राष्ट्रगान के जरिए जताया विरोध
Jaipur
August 6, 2026
20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, दिल्ली में अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
August 6, 2026
आईजीएनपी क्षेत्र में जल उत्पादकता बढ़ाने की तैयारी, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस
Jaipur
August 6, 2026
राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी: फोन में सेव डेटा बन सकता है साइबर ठगी का बड़ा कारण
Jaipur Uncategorized
August 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

471775
Your IP Address : 216.73.216.103

You Might Also Like

महापौर डॉ॰ सौम्या गुर्जर ने किया वार्ड नं. 87 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर बर्ड फेस्टिवल आज से, पंखों की उड़ान और आर्द्रभूमियों की पुकार
जोन-12 में अठारह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
पुलिस के रोजमर्रा के कार्यों और अनुसंधान में फॉरेंसिंक साइंस की बड़ी भूमिकाः पुलिस महानिदेशक, साहू
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account