By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
    July 22, 2026
    जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
    July 22, 2026
    30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
    July 22, 2026
    राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
    July 22, 2026
    मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने SLBC समन्वय बैठक में दिए निर्देश, 190 बैंक शाखाओं पर होगी AI की पैनी नजर
    July 22, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: आगामी ग्रीष्मकाल रेलवे द्वारा रिकॉर्ड संख्या 9111 समर स्पेशल रेल सेवाओं के फेरों का संचालन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > देश > आगामी ग्रीष्मकाल रेलवे द्वारा रिकॉर्ड संख्या 9111 समर स्पेशल रेल सेवाओं के फेरों का संचालन
देश

आगामी ग्रीष्मकाल रेलवे द्वारा रिकॉर्ड संख्या 9111 समर स्पेशल रेल सेवाओं के फेरों का संचालन

RMT network
Last updated: April 19, 2024 12:25 pm
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

गर्मियों के मौसम व छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों के लिए सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर समर स्पेशल रेल सेवाओं के 1623 फेरों का संचालन किया जाएगा

यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने और आगामी गर्मियों के दौरान छुट्टियां तथा यात्रियों की अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए भारतीय रेल द्वारा संपूर्ण देश में समर स्पेशल ट्रेनों के 9111 फेरें संचालित किया जा रहे हैं।

गर्मियों के दौरान यात्रियों को समुचित रेल सुविधा प्रदान करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा समर स्पेशल रेल सेवाओं के रिकॉर्ड 1623 फेरों का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर इस वर्ष गर्मियों में यात्रियों की अपेक्षित वृद्धि को देखते हुए समर स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे से विभिन्न गंतव्य स्थान के लिए समर स्पेशल रेल सेवाओं के कुल 1623 फेरें संचालित किया जा रहे हैं, जो यात्रियों की मांगों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

कैप्टन शशि किरण के अनुसार यात्रियों को सुगम यात्रा उपलब्ध करवाने के लिए महाप्रबंधक श्री अमिताभ के दिशा निर्देशानुसार उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्राधिकार से ओखा-दिल्ली सराय रोहिल्ला-ओखा, साबरमती-गोरखपुर-साबरमती तथा भगत की कोठी-सर एम.विष्वैसरिया टर्मिनल बेंगलुरू-भगत की कोठी, उदयपुर-पटना-उदयपुर, उदयपुर-कटिहार-उदयपुर, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर, मालदा टाउन-खातीपुरा-मालदा टाउन व बाडमेर-साबरमती-बाडमेर (2 जोडी), जोधपुर-मऊ-जोधपुर श्रीगंगानगर-गुवाहाटी-श्रीगंगानगर, वलसाड-भिवानी-वलसाड, भुज-दिल्ली सराय-भुज, रेवाडी-रोहतक-रेवाडी, आसनसोल-खातीपुरा (जयपुर)-आसनसोल, साबरमती-पटना-साबरमती, टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर, लालकुआं-राजकोट- लालकुआं, चैन्नई- बाडमेर-चैन्नई, जम्मूतवी-उदयपुर सिटी-जम्मूतवी गरीब रथ, मैसूरू-अजमेर-मैसूरू, अजमेर-दौंड-अजमेर, बीकानेर-दरभंगा-बीकानेर, भगत की कोठी-कोयंबटूर-भगत की कोठी एवं रेवाड़ी-रींगस- रेवाड़ी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

रेलवे द्वारा प्रमुख रेल मार्गों पर निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए देश भर के प्रमुख गंतव्यों को जोड़ने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई गई है। इसी कड़ी में रेलवे द्वारा देश भर में गर्मियों के मौसम में तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से यात्रियों की भीड़भाड़ को कम करने के लिए समर स्पेशल रेल सेवाओं को संचालित करने की तैयारी की गई है।

स्पेशल ट्रेनों की योजना बनाना और संचालित करना एक सतत प्रक्रिया है जिसके लिए किसी मार्ग विशेष पर चलने वाली रेलगाड़ियों की मांग का आकलन करने के लिए पीआरएस प्रणाली में प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों के विवरण के अलावा मीडिया रिपोर्ट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, रेलवे इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन नंबर 139 जैसे सभी संचार चैनलों से 24×7 इनपुट लिए जाते हैं। इस आवश्यकता के आधार पर, ट्रेनों की संख्या और फेरों की संख्या बढ़ाई जाती है। पूरे सीज़न के लिए न तो ट्रेनों की संख्या और न ही अतिरिक्त ट्रेनों द्वारा संचालित फेरों की संख्या स्थिर रहती है।

गर्मियों के मौसम में सभी रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए है। सभी प्रमुख और महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ के नियंत्रण की व्यापक व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने के लिए सभी गतिविधियों की निगरानी के लिए स्टेशनों पर वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

स्टेशनों पर सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा व समुचित व्यवस्था के लिए आरपीएफ कर्मियों की तैनाती की गई है।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर कड़ी नजर रखने और यात्रियों को वास्तविक समय पर सहायता प्रदान करने के लिए सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में दक्ष व निपुण आरपीएफ कर्मचारी तैनात किए गए हैं।

भारी भीड़ के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित करने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कर्मचारी नियमित रूप से स्टेशन पर कार्यरत हैं।

भारतीय रेल सभी यात्रियों को सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्री इन समर स्पेशल ट्रेनों में अपना टिकट रेलवे टिकट काउंटर या आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article चतुर्थ संस्करण अक्षत डॉक्टर्स प्रीमियर टेनिस लीग में खिलाड़ियों का ऑक्शन संपन्न
Next Article 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग खत्म, शांतिपूर्ण रहा मतदान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो फेज-2 का किया भूमि पूजन
Jaipur
July 22, 2026
जयपुर समेत 24 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, अगले 4-5 दिन तक मानसून रहेगा सक्रिय
Jaipur
July 22, 2026
30 सितंबर तक कराएं पालतू श्वान-बिल्ली का रजिस्ट्रेशन, नहीं तो रूपये 5000 तक जुर्माना
Jaipur
July 22, 2026
राजस्थान पुलिस ANTF का बड़ा एक्शन: डायमंड जुबली के पार पहुंचा आंकड़ा, 9 महीनों में 80 इनामी तस्कर गिरफ्तार
Jaipur
July 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

458957
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया टैक्स: कर्नाटक में यूपी-गुजरात से 8.21 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ पेट्रोल
पाकिस्तान में धमाका, दो लोगों की गई जान 7 लोग घायल
2,800 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुजरात, महाराष्ट्र में ईडी के छापे
भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
हिमाचल में 4 जगह बादल फटे, 2 मौतें, 52 लापता
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account