By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सितम्बर माह के अंत में दिल्ली में होगा निवेशक रोड-शो: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी करेंगे निवेशकों को आकर्षित
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सितम्बर माह के अंत में दिल्ली में होगा निवेशक रोड-शो: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी करेंगे निवेशकों को आकर्षित
Jaipur

सितम्बर माह के अंत में दिल्ली में होगा निवेशक रोड-शो: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी करेंगे निवेशकों को आकर्षित

RMT network
Last updated: September 4, 2024 7:13 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में निवेश की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। 9 से 11 दिसंबर को आयोजित हो रही ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट प्रदेश में निवेश के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि समिट के माध्यम से निवेशकों को ना केवल प्रदेश की औद्योगिक विकास क्षमता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा अपितु वे विकसित राजस्थान की यात्रा में मजबूत साझेदार बन सकेंगे।
शर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि समिट में निवेश के लिए भाग लेने वाले प्रतिभागी देशों के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। रोड-शो एवं अन्य निवेश संबंधी गतिविधियों के संदर्भ में सामंजस्य स्थापित करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त भी किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में औद्योगिक निवेश का बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के लिए हर संभव पहल कर रही है और इसी क्रम में यह समिट प्रदेश के विकास के साथ रोजगार के भरपूर अवसर सृजित करेगी। इस इन्वेस्टमेंट समिट का उद्देश्य देशी-विदेशी कंपनियों, अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है।
साउथ कोरिया और जापान में रोड-शो, निवेशकों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ समिट में बड़े निवेशकों को लाने के लिए राज्य सरकार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निवेशक रोड-शो का आयोजन करने जा रही है। इसी क्रम में 9 से 10 सितंबर को साउथ कोरिया एवं 11 से 13 सितंबर तक जापान में रोड-शो, वन-टू-वन मीटिंग एवं एमओयू कर इन्फ्रास्ट्रक्चर, केमिकल्स, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक्स एवं खाद्य प्रसंस्करण आदि के संबंध में निवेश करने के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साउथ कोरिया के सियोल में 9 सितम्बर को टूरिज्म रोड-शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, 10 सितम्बर को कोरिया स्टोन एसोसिएशन के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस की जाएगी। शर्मा ने बताया कि 11 से 13 सितम्बर की अवधि में जापान के टोक्यो में रोड-शो, नीमराना-डे सेलेब्रेशन एवं कॉर्पोरेट कंपनीज के साथ मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में राज्य सरकार यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी एवं संयुक्त अरब अमीरात आदि कई देशों में भी इस तरह का आयोजन करेगी।
दिल्ली में आयोजित होगा रोड-शो
शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान’ के तहत राज्य सरकार देश और विदेश के विभिन्न शहरों में निवेशक रोड शो आयोजित कर रही है, ताकि विश्वभर के निवेशकों को राजस्थान में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया जा सके। इस माह के अंत में राज्य सरकार दिल्ली में निवेशक रोड-शो का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दिल्ली में कार्यरत सभी उद्यमियों से संपर्क कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में आयोजन के लिए आमंत्रित करें। श्री शर्मा ने कहा कि अधिकारी प्रवासी राजस्थानी उद्योगपतियों से भी समन्वय स्थापित कर उन्हें निवेश संबंधी सभी आयोजनों से जोड़ना सुनिश्चित करें।
प्रचुर प्राकृतिक संसाधन प्रदेश के लिए वरदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे प्रदेश की आर्थिक तस्वीर बदल जाएगी। यहां सौर ऊर्जा, पर्यटन, वन्यजीव, मिनरल्स एवं औद्योगिक गतिविधियों के लिए वृहद् भूमि एवं संसाधन की उपलब्धता प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाओं की ओर द्वार खोलती है। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, जयपुर मैट्रो, ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरीडोर (डीएमआईसी) और वेस्ट्रन फ्रेट कॉरीडोर जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी परियोजनाएं यहां निवेश के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवा रही है।
‘राइजिंग राजस्थान’ बनेगा ‘रोल मॉडल समिट’
शर्मा ने कहा वाइब्रेंट गुजरात एवं उत्तरप्रदेश इन्वेस्टर्स समिट की तर्ज पर आयोजित हो रहा राइजिंग राजस्थान को ‘रोल मॉडल समिट’ बनाने के लिए अधिकारी हर संभव प्रयास करें। एक कार्ययोजना के तहत सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट के सफल आयोजन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी प्रदान किए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हर घर तक जल पहुंचाने का लक्ष्य जल्द से जल्द हो हासिल- अतिरिक्त जिला कलक्टर
Next Article अजय रात्रा भारतीय चयन समिति के सदस्य बने

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418533
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
पत्रकारिता प्रोत्साहन में सरकार की सकारात्मक पहल: राज्य सरकार ने बजट में आरजेएचएस लागू की
पीएम कुसुम योजना में 5500 किसानों को मिलेगा सोलर-पंप लगाने का मौका
मिस राजस्थान-2022 विनर तरुशी राय बनी फेमिना मिस इडिया राजस्थान 2026 मिस वर्ल्ड की दौड़ में हुई शामिल
प्रदेशवासियों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने के लिए राज्य सरकार सजग और तत्पर – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account