By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    IMD ने जारी किया लू का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
    April 25, 2024
    तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत
    May 10, 2024
    डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रंजीत सिंह मर्डर केस में किया बरी
    May 28, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से होगा शुरू, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे अभियान का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से होगा शुरू, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे अभियान का शुभारंभ
Jaipur

‘वन्दे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से होगा शुरू, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा करेंगे अभियान का शुभारंभ

RMT network
Last updated: May 15, 2026 6:43 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

प्रदेशभर में 5 जून तक चलेगा अभियान
जयपुर।
प्रदेश में भू-जल स्तर और जल संचयन में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए 25 मई (गंगा दशमी) से ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर से करेंगे। प्रदेशभर में अभियान 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक चलेगा।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरूवार को अभियान की तैयारियों के लिए शासन सचिवालय के चिंतन सभागार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। उन्होंने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों को अभियान की व्यापक एवं प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देकर प्रत्येक जिले में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारम्परिक जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के कार्यक्रमों को मिशन मोड पर करें, जिससे अभियान का सकारात्मक प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। सभी विभाग आपसी समन्वय से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय तक कार्ययोजना बनाकर गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करें।
अभियान में श्रमदान, स्वच्छता गतिविधियां, पौधारोपण, जल स्रोतों की सफाई, प्रभात फेरियां, जागरूकता रैलियां एवं सामाजिक सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित कराएं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों, युवा समूहों तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी अभियान की सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने ‘हरियालो राजस्थान’ की तैयारियां शुरू करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के राज्य स्तरीय समापन समारोह के साथ ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान-2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह होगा। इस अभियान में जल संसाधन विभाग द्वारा नदी, वृहद एवं मध्यम बांध, सरोवर, नहरों की पूजा, नहरों एवं खालों की जल उपयोगिता संगम एवं किसानों के सहयोग से साफ-सफाई, जल शक्ति अभियानः कैच द रैन अंतर्गत कार्यक्रम, जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम, नए कार्यों का शिलान्यास, भूमि पूजन एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन व लोकार्पण जैसे विभिन्न कार्य होंगे।
अभियान अंतर्गत वंदे गंगा प्रभात फेरी, वंदे गंगा कलश यात्रा, पीपल पूजन व पौधारोपण, ईको फ्रैंडली स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय, जल संरक्षण एवं जन भागीदारी के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन, संकल्प कार्यक्रम, नवीन अमृत सरोवर का पूजन किया जाएगा। हरियालो राजस्थान अंतर्गत पौधारोपण कार्यों की अग्रिम तैयारी, औरण व चारागाहों का चिन्हिकरण, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत कार्यों का अवलोकन एवं नवीन स्वीकृति, वीबी जी राम जी योजना अंतर्गत जल संरक्षण जैसे कार्य किए जाएंगे। अभियान में 26 मई को विशेष ग्राम सभाएं होंगी, जिनमें नवीन कार्यों का अनुमोदन, स्वीकृतियां जारी करने के साथ ग्रामवासियों को अभियान का संकल्प दिलाया जाएगा।
इस अभियान में गौशाला, पशु चिकित्सालय, दुग्ध संघ, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कृषि उपज मंडी समिति, सार्वजनिक स्थानों, पेयजल स्त्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही, विभिन्न संगठनों के साथ जल संरक्षण पर विचार संगोष्ठियां होंगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जल परीक्षण अभियान भी चलाया जाएगा। अभियान के दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से औद्योगिक संस्थानों, निजी एवं राजकीय कार्यालयों को ग्रीन ऑफिस इनिशियेटिव, एनर्जी ऑडिट एवं ग्रीन बजट के सम्बंध में जानकारी दी जाएगी। प्राचीन तालाब, जोहड़, सोख्ता गडढ़ों, गांवों के मुख्य मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई सहित जल स्त्रोतो की मैपिंग जैसे कार्य होंगे।
अभियान में मुख्यंमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के अंतर्गत नवीन कार्यों की स्वीकृति और कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इस दौरान जल चौपाल भी आयोजित होंगी। अभियान में 31 मई ज्येष्ठ पूर्णिमा को पुलिस, सेना एवं अर्द्ध सैनिक बलों द्वारा श्रमदान व जल सेवा के कार्य होंगे। पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाएंगे। स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जल स्त्रोतों पर दीप प्रज्ज्वलन, महापुरूषोें की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरे का चिंहित स्थल पर निष्पादन, अमृत 2.0 योजना अंतर्गत नवीन कार्यादेश जारी होंगे व पूर्ण कार्यों का अवलोकन और लोकार्पण किया जाएगा।
इस अभियान में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा स्प्रिंकलर, ड्रिप, फार्म पौंड, पाइप लाइन की स्वीकृतियां जारी की जाएंगी। प्राकृतिक, जैविक, सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनियां लगेंगी। किसान चौपाल में प्रगतिशील किसानों से विभिन्न विषयों पर चर्चा, कृषि विज्ञान केन्द्रों पर संगोष्ठियां, कृषि शिक्षा कार्यशालाएं होंगी। साथ ही कम्पोस्टिंग तकनीक के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। वन एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 4 जून को ‘रन फॉर एन्वायरमेंट‘ होगी। अभियान में वन विभाग द्वारा हरियालो राजस्थान की पूर्व तैयारियां भी शुरू की जाएंगी। विभागीय योजना में निर्मित एवं पूर्ण जल संग्रहण संरचनाओं का अवलोकन व लोकार्पण होगा। आमजन को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे। अभियान में 5 जून को जिला स्तर पर समापन समारोह आयोजित होंगे। अभियान के क्रियान्वयन में सहयोग, मार्गदर्शन, जल संरक्षण एवं जन भागीदारी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को जल गौरव सम्मान दिया जाएगा।
इस बैठक में मुख्य सचिव ने जल संचय जन भागीदारी 2.0 अभियान (जेएसजेबी) में जल संरक्षण के लिए अधिकाधिक संरचनाएं बनाने और प्रगति को दैनिक रूप से पोर्टल पर अपलोड करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने जेएसजेबी के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100, नगर पालिका में 250, नगर परिषद में 1000 और नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में 100 जल संरक्षण संरचनाएं बनवाने के लिए सभी जिला कलेक्टर को निर्देशित किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मदिरा दुकानों के 30 कलस्टर के अनुज्ञापत्र के लिए ई-नीलामी
Next Article मिस राजस्थान 2026 के 28वे संस्करण का आखिरी ऑडिशन 17 मई को जयपुर में

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519237
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

रोडवेज का ‘राज्य में कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहें’ अभियान
राज्यपाल मिश्र ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समीक्षा बैठक में पर्यटन और कला, साहित्य एवं संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के दिए निर्देश
संत कमलेश जी महाराज ने किया डांडिया महारास-2025 के पोस्टर का विमोचन
शीर्ष सहकारी बैंक द्वारा खाताधारको के लिये शुरू की QR Code Scan सुविधा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account