By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, 12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान
    November 2, 2026
    लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की कर रही है नौटंकी : डॉ अरूण चतुर्वेदी
    November 2, 2026
    मानसरोवर दीपावली शॉपिंग एक्सपो में जयपुरवासी जमकर कर रहे है खरीददारी
    November 2, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज शुरू होगी 5वीं राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता
    November 2, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    3 जोडी समर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालनपुणे-ढेहर का बालाजी-पुणे, दरभंगा-दौराई-दरभंगा तथा साबरमती-पटना-साबरमती स्पेशल रेल सेवाओं का होगा संचालन
    April 20, 2024
    मणिपुर CM बीरेन सिंह ने लिया फैसला: दो दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज
    May 6, 2024
    ईडी की रिटायर्ड IAS रमेश अभिषेक के ठिकानों पर छापेमारी
    May 21, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की कर रही है नौटंकी : डॉ अरूण चतुर्वेदी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की कर रही है नौटंकी : डॉ अरूण चतुर्वेदी
Jaipur

लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की कर रही है नौटंकी : डॉ अरूण चतुर्वेदी

RMT network
Last updated: November 2, 2026 6:14 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने की नौटंकी वैसे ही कर रही है, जैसे 100 चूहे खाकर बिल्ली चली हज को। उन्होंने कहा कि यह रैली देश में निराशा जनक माहौल खड़ा करने की कोशिश है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दे नहीं है, और जो मुद्दे नहीं है, उन्हें मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। चतुर्वेदी ने कहा कि राहुल गांधी 2024 के जिन चुनावों को अवैध बताकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहे है, वे भूल जाते है कि ज्ञानेश कुमार 2025 में सीईसी बने थे, और 2024 के चुनाव के आधार पर स्वयं राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनकर बैठे है। यदि चुनाव अवैध है तो राहुल गांधी स्वयं और उनके साथी सभी सांसद ढाई साल से अवैध रूप से सांसद बने हुए है। उन्होंने पूछा कि इसी एसआईआर के बाद उनकी जिन राज्यों में सरकारें बनी है, क्या वे भी अवैध है। क्या उनकी सरकारें इसी आधार पर इस्तीफा देगी ?
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वाली कांग्रेस को पहले अपने इतिहास का जवाब देना चाहिए। देश में आपातकाल लगाकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया। अटल जी, आडवाणी जी सहित विपक्षी नेताओं को जेल में डाला और प्रेस पर सेंसरशिप लागू की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए संविधान के अनुच्छेद 356 का बार-बार दुरुपयोग किया और निर्वाचित सरकारों को गिराने का काम किया। 1957 से 67 तक के दशक में 18 बार, 1967 से 71 के चार साल के कार्यकाल में 45 सरकारों को गिराने , करीबन 1800 से अधिक विधायकों के खरीद—फरोख्त करने और 93 बार 356 का दुरुपयोग करने का कांग्रेस का काला इतिहास है। जिस पार्टी का इतिहास लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने से जुड़ा रहा है, उसका आज लोकतंत्र बचाने के नाम पर आंदोलन करना जनता को गुमराह करने जैसा है।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। चाहे मजबूत होती अर्थव्यवस्था हो, देश की सुरक्षित सीमाएं हो, आधारभूत संरचनात्मक विकास हो, हर क्षेत्र में आशा और विश्वास के साथ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। वहीं कांग्रेस निराशा का वातावरण बनाकर देश को अराजकता की ओर धकेलने का कुत्सित प्रयास कर रही है।
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने 1 नवंबर को कांग्रेस द्वारा रैली आयोजित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह दिन भारतीय लोकतंत्र के काले अध्यायों में से एक है। जब पूरे सिख समुदाय का नरसंहार करने के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे थे, आज के दिन रैली आयोजित कर कांग्रेस ने उस समाज के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र बचाने के नाम पर जो आंदोलन कर रही है, उसे देश की जनता अच्छी तरह जानती है और इस नौटंकी का जवाब आने वाले चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मानसरोवर दीपावली शॉपिंग एक्सपो में जयपुरवासी जमकर कर रहे है खरीददारी
Next Article राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, 12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

T20I सीरीज़ में भारत के आक्रामक और निर्भीक अंदाज़ की गंभीर ने की तारीफ़
Sports
November 2, 2026
राष्ट्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में राजस्थान का शानदार प्रदर्शन, 12 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान
Jaipur
November 2, 2026
मानसरोवर दीपावली शॉपिंग एक्सपो में जयपुरवासी जमकर कर रहे है खरीददारी
Jaipur
November 2, 2026
फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
Entertainment Jaipur
November 2, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

532199
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने छोड़ी पुलिस एस्कॉर्ट सुविधा
जविप्रा ने ई-जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश
रेलवे सुरक्षा बल 5 महिला अधिकारियों सहित 26 कर्मियों के दल के साथ नई दिल्ली में वेदांता हाफ मैराथन 2025 में ले रहा भाग
जल्द चलेगी बीकानेर – साबरमती नई ट्रेन सेवा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी
वर्ष 2025 के लिए घोषित स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार में उत्तर पश्चिम रेलवे को मिला द्वितीय स्थान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account