By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लगातार दूसरे साल भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया ए टीम
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > लगातार दूसरे साल भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया ए टीम
Sports

लगातार दूसरे साल भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया ए टीम

RMT network
Last updated: May 7, 2026 5:53 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ए महिला और अंडर-19 टीम भी भारत आएगी
नई दिल्ली।
अगले जनवरी में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी टेस्ट सीरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया के संभावित खिलाड़ियों में से कुछ को 12 महीनों में दूसरी बार भारत दौरे का मौक़ा मिलेगा, जब ऑस्ट्रेलिया ए सितंबर और अक्तूबर में पुडुचेरी में भारत ए के ख़िलाफ़ दो चार-दिवसीय मैच और तीन 50-ओवर मुक़ाबले खेलेगी।
बुधवार को BCCI द्वारा घोषित पुरुष टीम के कार्यक्रम के अलावा यह भी पुष्टि हुई कि ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम सितंबर में मोहाली और धर्मशाला में दो T20, तीन 50-ओवर मैच और एक चार-दिवसीय मैच खेलेगी, जबकि पुरुष अंडर-19 टीम इसी दौरान राजकोट और अहमदाबाद में तीन 50-ओवर और दो चार-दिवसीय मैच खेलेगी।
पुरुष ऑस्ट्रेलिया ए दौरा सबसे ज़्यादा अहम माना जा रहा है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को 21 जनवरी से नागपुर में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ भारत में खेलनी है। ऑस्ट्रेलिया ए ने पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में भारत दौरा किया था और इससे टेस्ट टीम के संभावित खिलाड़ियों सैम कॉनस्टास, नेथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी और कूपर कॉनॉली को लखनऊ में दो चार-दिवसीय मैच खेलने का मौक़ा मिला था।
कॉनस्टास ने पहले मैच में शतक बनाया था, जबकि एक और उभरते सलामीबल्लेबाज़ कैंपबेल केलावे ने 88 रन और कॉनॉली ने 70 रन बनाए थे। मैकस्वीनी उस मैच में सबसे शानदार खिलाड़ी रहे थे। उन्होंने 74 और नाबाद 85 रन बनाए, हालांकि टीम को पांच विकेट से हार मिली थी। उस मैच में भारत के टेस्ट तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए थे और अनुभवी टेस्ट बल्लेबाज़ केएल राहुल ने 412 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 176 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया A टीम 22 से 25 सितंबर और फिर 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पुडुचेरी में चार-दिवसीय मैच खेलेगी। इसके बाद वहीं 6, 9 और 11 अक्तूबर को तीन 50-ओवर मैच खेले जाएंगे।वहीं, ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम 2018 के बाद पहली बार भारत में मल्टी-फ़ॉर्मेट सीरीज़ खेलेगी। यह दौरा उन खिलाड़ियों के लिए एक मौक़ा रहेगा, जो 2027-28 में भारत के मल्टी-फ़ॉर्मेट दौरे के लिए दावेदारी करना चाहते हैं। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम 12 और 15 सितंबर को मोहाली में दो T20 मैच खेलेगी, फिर 17, 20 और 23 सितंबर को धर्मशाला में तीन 50-ओवर मैच होंगे। इसके बाद 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक धर्मशाला में चार-दिवसीय मैच खेला जाएगा।
पुरुष अंडर-19 टीम मौजूदा अंडर-19 विश्व कप चैंपियन भारत से भिड़ेगी। तीन 50-ओवर मैच 18, 21 और 23 सितंबर को राजकोट में खेले जाएंगे, जबकि चार-दिवसीय मैच 27 सितंबर से राजकोट और 5 अक्तूबर से अहमदाबाद में होंगे। भारत के 15 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज़ के लिए उम्र के लिहाज़ से पात्र रहेंगे। उन्होंने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के पिछले अंडर-19 भारत दौरे में अपना नाम बनाया था, जब उन्होंने चेन्नई में खेले गए पहले यूथ टेस्ट में 13 साल की उम्र में 62 गेंदों पर 104 रन बनाए थे।
ऑस्ट्रेलिया ए पुरुष टीम का भारत दौरा 2026
22-25 सितंबर: पहला चार-दिवसीय मैच, पुडुचेरी 29 सितंबर-2 अक्तूबर: दूसरा चार-दिवसीय मैच, पुडुचेरी 6 अक्तूबर: पहला वनडे मैच, पुडुचेरी 9 अक्तूबर: दूसरा वनडे मैच, पुडुचेरी 11 अक्तूबर: तीसरा वनडे मैच, पुडुचेरी
ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम का भारत दौरा 2026
12 सितंबर: पहला T20, मोहाली 15 सितंबर: दूसरा T20, मोहाली 17 सितंबर: पहला वनडे मैच, धर्मशाला 20 सितंबर: दूसरा वनडे मैच, धर्मशाला 23 सितंबर: तीसरा वनडे मैच, धर्मशाला 29 सितंबर-2 अक्तूबर: एकमात्र चार-दिवसीय मैच, धर्मशाला
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 पुरुष टीम का भारत दौरा 2026
18 सितंबर: पहला वनडे मैच, राजकोट 21 सितंबर: दूसरा वनडे मैच, राजकोट 23 सितंबर: तीसरा वनडे मैच, राजकोट 27-30 सितंबर: पहला चार-दिवसीय मैच, राजकोट 5-8 अक्तूबर: दूसरा चार-दिवसीय मैच, अहमदाबाद

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हथकरघा बुनकर जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए 15 मई तक करें आवेदन
Next Article अजमेर भी कहलाएगा झीलों की नगरी, शहर की तीसरी बड़ी झील चौरसियावास के विकास का रोड मैप तेयार

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457844
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

दीप्ति के पांच विकेट और शेफ़ाली की चमक से विश्व कप भारत के नाम
21 साल के मुकुल ने आतिशी पारी खेलकर KKR के जबड़े से छीनी जीत
ऑनलाइन गेमिंग विधेयक: ड्रीम11 का भारतीय क्रिकेट टीमों का स्पॉनसर बने रहना मुश्किल
बटलर और लिविंगस्टन IPL-2024 से वापस इंग्लैंड लौटे
क्वालिफ़ायर 1 में KKR और SRH तो एलिमिनेटर में होगी RCB और RR की भिड़ंत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account