By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
    September 1, 2026
    फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
    September 1, 2026
    जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
    September 1, 2026
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने 150 वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए
    August 31, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: री-नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, देश में तीसरी रैंक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > री-नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, देश में तीसरी रैंक
Jaipur

री-नीट यूजी 2026: जयपुर के उपलक्ष्य गोयल बने राजस्थान टॉपर, देश में तीसरी रैंक

RMT network
Last updated: July 17, 2026 6:33 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार देर रात मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजीबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट (री नीट-यूजी 2026) का परिणाम जारी किया। इसमें जयपुर निवासी उपलक्ष्य गोयल ने 720 में से 711 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया तीसरी रैंक हासिल की है। साथ ही वे राजस्थान टॉपर बने। वहीं, जयपुर की ही भव्या गुणवाल ने ऑल इंडिया 71वीं रैंक हासिल की। देशभर में तीसरी रैंक लाने वाले उपलक्ष्य ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासित दिनचर्या, लगातार अभ्यास और परिवार व शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उपलक्ष्य गोयल ने कहा कि लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करने से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
उधर जयपुर की भव्या गुणवाल ने बताया कि नियमित पढ़ाई, सही रणनीति, आत्मविश्वास और धैर्य के साथ किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। 3 मई को हुए एग्जाम में 715 मार्क्स आए थे। री-नीट में 685 मार्क्स आए हैं। तैयारी के दौरान टाइम मैनेजमेंट पर फोकस किया और हर टॉपिक का लगातार अभ्यास किया। भव्या का कहना है कि सफलता का शॉर्टकट नहीं होता। हर दिन नया सीखने, गलतियों से सबक लेने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से मंजिल जरूर मिलती है। उन्होंने बताया कि माता-पिता दोनों डॉक्टर है।
परीक्षा 21 जून को देशभर में दोबारा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 22.79 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 20 लाख ने परीक्षा दी। परिणाम के बाद इसमें 11.21 लाख स्टूडेंट्स काउन्सलिंग के लिए पात्र हुए है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने Re-NEET UG 2026 के रिजल्ट में हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता ने 720 में से 715 अंक हासिल कर टॉप किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने री-नीट यूजी 2026 की फाइनल उत्तरतालिकाएं जारी कर दी हैं। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार फिजिक्स में एक प्रश्न ड्रॉप किया गया है, जबकि एक प्रश्न के दो विकल्प सही माने गए हैं। कोड-80 के प्रश्नपत्र में प्रश्न संख्या-2 (वर्नियर कैलिपर्स) का कोई विकल्प सही नहीं मिलने पर उसे ड्रॉप किया गया है। वहीं, प्रश्न संख्या-5 (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स) में विकल्प-1 और विकल्प-2 दोनों सही घोषित किए गए हैं। कैमिस्ट्री और बायोलॉजी की उत्तरतालिकाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि विभाग में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार: 600 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 20 से 23 जुलाई तक
Next Article राजस्थान को वर्षभर वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर: दिया कुमारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
Jaipur
September 1, 2026
फेक बॉस बनकर ठगी कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की ‘Boss Scam’ एडवाइजरी
Jaipur
September 1, 2026
जीएसटी चोरी पर वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई: जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में तीन प्रतिष्ठानों पर सर्वे-सर्च
Jaipur
September 1, 2026
रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
Entertainment Jaipur
September 1, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

498791
Your IP Address : 216.73.217.53

You Might Also Like

12 और 13 अप्रैल को जयपुर में होगा मिस और मिसेज मदर डॉटर फैशन आइकॉन इंडिया-2025
अवैध खनन के खिलाफ जयपुर के आमेर, आंधी व बस्सी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 2 डंपर व 4 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
राज्य सरकार की नई पहल, अब हर जिले में आयोजित होंगे पशु मेले
आमजन की शिकायतों का धरातल पर हो तत्काल निस्तारण- पूनम
भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account