हरियालो राजस्थान के अंतर्गत दिए लक्ष्यो के अनुसार पौधारोपण की तैयारी करने के निर्देश
जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 व जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला कलेक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 अंतर्गत लिए गए सभी कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियो को दिए हैं।
उन्होंने जल संचय जन भागीदारी में नगरीय निकाय, जेडीए सहित सभी लाइन विभागों को निर्देशित किया कि जल संचय के समस्त कार्यों को पोर्टल पर अपलोड कराया जाना सूचित करें।
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यो को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश


