By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    April 22, 2024
    हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, सात लोगों की मौत
    May 8, 2024
    राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    May 23, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: महाप्रबंधक, अमिताभ ने संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > महाप्रबंधक, अमिताभ ने संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत
Jaipur

महाप्रबंधक, अमिताभ ने संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों को किया पुरस्कृत

RMT network
Last updated: November 20, 2025 6:57 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

जयपुर। अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे की अध्यक्षता में प्रधान कार्यालय में दिनांक 19.11.2025 को उत्तर पश्चिम रेलवे पर कार्य विशेष संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संरक्षा ,कार्य निष्पादन, निर्माण कार्य, पूंजीगत आय, रेलवे ट्रैक की फेसिंग, समपार फाटक को बंद करने, यात्री सुविधाएं तथा आय बढ़ाने इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक में अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस वित्त वर्ष के प्रथम 6 माह में उत्तर पश्चिम रेलवे का कार्य निष्पादन उत्कृष्ट रहा है और सामंजस्य और समन्वय के साथ कार्य कर सभी कार्यों को लक्ष्यानुसार करने पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने निर्माण परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करना है। अमिताभ ने संरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए सतर्कता और सजगता से कार्य करने पर बल दिया एवं सर्दियों के मौसम में रेल संचालन पर विशेष ध्यान केन्द्रित करने की बात कही। अमिताभ ने सभी विभागाध्यक्षों को सर्दियों के मौसम में विशेष सतर्कता के साथ कार्य करने तथा नियमित निरीक्षण करने और सर्दियों के दौरान संरक्षित रेल संचालन के लिए अधीनस्थ कर्मचारियों की समय समय पर काउंसलिंग कर संरक्षा अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ द्वारा रेल संरक्षा के लिए सजगतापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेलकर्मियों में जोधपुर मंडल के रामकेश बैरवा ,लोको पायलेट, नरेश परिहार ,सहायक लोको पायलेट एवं शुभम कुमार सविता, की-मैन को तथा अजमेर मंडल के गिल्ली किशन , ट्रैक मैनटेनर -II एवं इकरान अमीन , ट्रैक मैनटेनर -III को पुरस्कृत किया गया ।
अमिताभ ने स्टेशन पुनर्विकास कार्यों की भी समीक्षा की और कार्य योजना के अनुरूप कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी मण्डलों के मण्डल रेल प्रबंधको ने मण्डलों की प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की तथा प्रगति पर चल रहे कार्यों के बारे में अवगत करवाया। इसमें इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के कार्यों जैसे नई लाइनों के निर्माण, दोहरीकरण, विद्युतीकरण के साथ-साथ स्टेशनों के पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं से जुडे कार्यों और संरक्षा के प्रमुख मदों रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज, सिगनल कार्यों पर प्रमुखता के साथ चर्चा की गई।
बैठक में स्टेशन पुनर्विकास के उपरांत उपलब्ध वाणिज्यिक स्थान को लीज पर देने की प्रक्रिया का निर्धारण करने, गैर किराया राजस्व को बढाने पर विचार विमर्ष किया गया। बैठक में संरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए सेफ्टी फेंसिंग के प्रगति, समपार फाटक को बंद करने व अप्रोच रोड को सुधारने पर चर्चा की गई। बैठक में यातायात सुविधाओं में विस्तार के लिए नये मेगा टर्मिनल, कोचिंग टर्मिनल, पिट लाइन, प्लेटफॉर्म से सम्बंधित कार्यों के लिए डीपीआर और मास्टर प्लान पर भी चर्चा की गई।
बैठक में महाप्रबंधक अमिताभ ने सभी अधिकारियों को कार्य निष्पादन को निर्धारित लक्ष्यानुसार पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए ताकि समयानुसार रेल उपभोक्ताओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सके तथा आश्वस्त किया कि मुख्यालय स्तर पर अनुमोदित होने वाले कार्यों के निष्पादन में पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अवैध गैस रिफिलिंग नेटवर्क का किया भंडाफोड़: 480 सिलेंडर, 6 पिकअप, रिफिलिंग मशीनें की जब्त, 9 आरोपी गिरफ्तार
Next Article उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में अक्टूबर माह तक प्राप्त किया 4780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518201
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

फेक क्यूआर (QR) कोड से ठगी: राजस्थान पुलिस ने जारी की नई चेतावनी
लालकुआं से राजकोट चलेगी स्पेशल ट्रेन, राजस्थान के 12 शहरों को मिलेगी सुविधा
10 अगस्त को जयपुर में होगा लहरिया फेस्टिवल
धार्मिक आस्था के केंद्र खाटू श्याम जी में भव्य रूप से किए जाएं विकास कार्य- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
प्रदेश के पेयजल उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत: पानी की दरों में वृद्धि का भार उठाएगी राज्य सरकार
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account