By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: भारत की विदेशों में सबसे बड़ी जीत, शुभमन गिल का दोनों पारियों में शतक
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > भारत की विदेशों में सबसे बड़ी जीत, शुभमन गिल का दोनों पारियों में शतक
Sports

भारत की विदेशों में सबसे बड़ी जीत, शुभमन गिल का दोनों पारियों में शतक

RMT network
Last updated: July 7, 2025 7:01 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत 587 (गिल 269, जाडेजा 89, जायसवाल 87, बशीर 3-167) और 427/6 घोषित (गिल 161, जाडेजा 69, पंत 65, राहुल 55, टंग 2-93) ने इंग्लैंड 407 (स्मिथ 184, ब्रूक 158, सिराज 6-70, आकाश दीप 4-88) और 271 (स्मिथ 88, आकाश 6-99) को 336 रन से हराया। जसप्रीत बुमराह के बाहर बैठने, टॉस हारने और बर्मिंघम में पांचवें दिन सुबह बारिश के कारण खेल रुके रहने के बावजूद भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 336 रन से हराकर सीरीज़ में 1-1 से बराबरी कर ली है। यह भारत की विदेशी सरज़मीं पर रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है।
यह जीत और भी ख़ास तब बन गई, जब बुमराह की जगह खेलने वाले आकाश दीप ने भारत की इस जीत पर मुहर लगाई। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला पंजा खोलते हुए 99 रन देकर 6 विकेट लिए और इंग्लैंड की दूसरी पारी को 271 पर समेट दिया। पहली पारी में भी उन्होंने चार विकेट लिए थे, इस हिसाब से उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला पंजा और पहला दहला (10-विकेट हॉल) दोनों हासिल किया। 608 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड कभी भी मुक़ाबले में नहीं था।
शुभमन गिल के लिए यह मैच यादग़ार बन गया। उन्होंने दोनों पारियों में शतक लगाए, जिसमें पहली पारी का दोहरा शतक और मैच में कुल 430 रन का रिकॉर्ड शामिल है। यह उनकी कप्तानी में भारत की पहली जीत है। आख़िरी विकेट पर कैच भी उन्होंने ही लिया, जो आकाश दीप की गेंद पर आया। दोनों ने ज़ोरदार जश्न मनाया और फिर एक-दूसरे को गले लगाते हुए पवेलियन की ओर लौट गए। यह एजबेस्टन के मैदान पर भी भारत की पहली टेस्ट जीत है। गिल को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच भी मिला।
दिन की शुरूआत में आकाश दीप ने पहले 25 मिनट में ही ओली पॉप और हैरी ब्रूक को आउट करके भारत को जीत के क़रीब किया। हालांकि इसके बाद बेन स्टोक्स और जेमी स्मिथ के बीच 70 रन की साझेदारी हुई। लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे ओवर में स्टोक्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।
आकाश दीप ने शनिवार शाम की फ़ॉर्म को आगे बढ़ाते हुए सुबह के छह ओवरों के स्पेल में दो विकेट लिए। उन्होंने पोप को एक ऐसी गेंद ने चकमा दिया, जो फ़ुल लेंथ से असमतल उछाल के साथ उछली और वह प्लेड ऑन हो गए। इसके बाद उनकी एक इनस्विंग होती गेंद से ब्रूक के दाहिने पैर के अंदरूनी हिस्से से टकराई और वह पगबाधा थे।
इंग्लैंड के कप्तान को 18 के स्कोर पर जीवनदान मिला जब उन्होंने बाएं हाथ के स्पिन रवींद्र जाडेजा की गेंद को लेग स्लिप की दिशा में खेला, लेकिन कैच गिल के सामने गिर गया। हालांकि स्टोक्स जल्द ही वॉशिंगटन सुंदर का शिकार बन गए, जिन्हें लंच ब्रेक से पहले सिर्फ़ दो ओवर दिए गए थे।
पहली पारी में नाबाद 184 रन बनाने वाले जेमी स्मिथ ने दूसरी पारी में भी 88 रन बनाए, लेकिन जब वह आकाश दीप को लगातार तीन छक्के मारने की कोशिश में थे, तो वाशिंगटन सुंदर ने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग पर उनका कैच ले लिया। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा को भी मैच का पहला विकेट मिला, जब क्रिस वोक्स अपने पुल शॉट को नीचे नहीं रख सके और मिडविकेट में कैच होकर आउट हो गए।
भारत की यह जीत और जल्दी मिल सकती थी, अगर केएल राहुल और बाद में सिराज ने कार्स का कैच पकड़ लिया होता। हालांकि अंत में भारत को एक आदर्श समापन मिला, जब मैच के हीरो गिल ने मैच के दूसरे हीरो आकाश दीप की गेंद पर कार्स का कवर में कैच लपका।
इससे पहले बारिश के कारण लगभग दो घंटे का खेल बर्बाद हुआ और निर्धारित 90 ओवरों में से 10 ओवर कम करने पड़े थे। अब यह सीरीज़ 1-1 से बराबरी पर है और तीसरा टेस्ट गुरूवार से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस की नई एडवाइजरी: कॉल फॉरवर्डिंग से हो रही है साइबर धोखाधड़ी
Next Article उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भाजपा के भवानी निकेतन मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457915
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

शाकिब और रिशाद के प्रदर्शन से सुपर 8 की दहलीज़ पर पहुंचा बांग्लादेश
गृह रक्षा विभाग में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट-2025, जयपुर संभाग टीम ने ओवर ऑल चैम्पियनशिप विजेता टीम का खिताब जीता
ACC ने अंडर 19 विमेंस T20 एशिया कप की घोषणा की
टी20 विश्व कप: न्यूज़ीलैंड की टीम में डेवन कॉन्वे और ट्रेंट बोल्ट की वापसी
पाटीदार की कप्तानी पारी से लगातार दूसरी बार IPL फ़ाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account