By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राजस्थान उच्च न्यायालय : ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगी रोक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को मिली बड़ी राहत
    August 26, 2026
    नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
    August 26, 2026
    फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार
    August 26, 2026
    निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी
    August 26, 2026
    मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्टफर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी
    August 25, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
Jaipur

नशा मुक्त टोंक अभियान: नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार

RMT network
Last updated: August 26, 2026 4:30 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

टोंक शहर में पांच स्थानों पर दबिश, 04 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज, 07 आरोपी गिरफ्तार; स्मैक, ट्रामाडोल, अल्प्राजोलम, एविल और बड़ी संख्या में सिरिंज बरामद
जयपुर ।
नशा मुक्त टोंक अभियान के तहत टोंक पुलिस ने शहर में नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। डीएसटी टोंक, थाना कोतवाली, पुरानी टोंक, सदर टोंक एवं महिला शक्ति टीम की संयुक्त कार्रवाई में 04 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण दर्ज कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 02 लाख रुपये की बाजार कीमत की 10.50 ग्राम स्मैक, ट्रामाडोल के 150 इंजेक्शन व 144 टैबलेट, अल्प्राजोलम की 2040 टैबलेट, एविल के 22 इंजेक्शन तथा 800 सिरिंज जब्त की गईं।

जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। टोंक शहर में नशीले इंजेक्शन एवं ऐसी दवाओं के अवैध इस्तेमाल और बिक्री की शिकायतों को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में डीएसटी एवं संबंधित थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई, पांच गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र में डीएसटी द्वारा तीन स्थानों पर दबिश दी गई। एक कार्रवाई में पवेलियन ग्राउंड में बने हॉल के पास चार युवकों अदीब उर्फ अद्दू (41) और ​अख्तर (30) निवासी काली पलटन, ​कलीम अहमद (32) निवासी लुहारे का मोहल्ला तथा ​किशन लाल (25) निवासी अंबिका कॉलोनी को कथित रूप से स्मैक का सेवन करते पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। मौके से स्मैक सेवन के उपकरण भी जब्त किए गए।
वहीं दूसरी संयुक्त कार्रवाई में बड़ा कुआं स्थित आशीर्वाद मेडिकल स्टोर के संचालक पुनीत बदलानी (23) निवासी बड़ा कुआं को बिना खरीद बिल के ट्रामाडोल एवं अल्प्राजोलम की गोलियां बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से ट्रामाडोल की 144 कैप्सूल तथा अल्प्राजोलम की 810 टैबलेट जब्त कीं। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
पुरानी टोंक में नशीले इंजेक्शन और गोलियां बरामद
पुलिस थाना पुरानी टोंक क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड, अम्बेडकर कॉलोनी में पुलिस टीम ने नरेश कुमार वर्मा (27) को उसके मकान से प्रतिबंधित नशीली दवाएं रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से ट्रामाडोल के 149 इंजेक्शन, अल्प्राजोलम की 86 पत्तियां तथा 12,450 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
सदर थाना क्षेत्र में महिला से 10.50 ग्राम स्मैक बरामद
थाना सदर टोंक क्षेत्र में गणेश मंदिर के सामने अन्नपूर्णा डूंगरी से पुलिस ने मौसम देवी (35) निवासी अन्नपूर्णा डूंगरी, टोंक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.50 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 6,240 रुपये नकद बरामद किए। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
नशे के अवैध कारोबार पर लगातार कार्रवाई
एसपी रोशन मीना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर में नशीले पदार्थों और प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री एवं सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई कहां से हो रही थी तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार
Next Article राजस्थान उच्च न्यायालय : ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगी रोक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को मिली बड़ी राहत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राजस्थान उच्च न्यायालय : ट्रिब्यूनल के आदेश पर लगी रोक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को मिली बड़ी राहत
Jaipur
August 26, 2026
फर्जी ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग वेबसाइट से 12 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी का पर्दाफाश, एक और आरोपी गिरफ्तार
Jaipur
August 26, 2026
निकाय चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राज्य में 929 स्थानों पर 4 घंटे हुई विशेष नाकाबंदी
Jaipur
August 26, 2026
मतदाताओं, प्रत्याशियों और चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों को किया अलर्टफर्जी वोटर लिंक, OTP और QR कोड से हो सकती है ठगी
Jaipur
August 25, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

492156
Your IP Address : 216.73.217.36

You Might Also Like

राजस्थान पुलिस की ओर से प्रदेश में 31 मार्च तक चलाया जा रहा है सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा
8 अक्टूबर को करवा चौथ के रंग… पिया प्रेम के संग का आयोजन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 9 नवम्बर को किया जाएगा परीक्षा का आयोजन
जयपुर में ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत: जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे मेजर कॉम्प्रिहेंसिव प्लान
कार्मिकों कीे समस्याओं के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account