By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू: पहली बार दीर्घकालीन सहकारी कृषि ऋणों पर मिलेगा 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू: पहली बार दीर्घकालीन सहकारी कृषि ऋणों पर मिलेगा 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान
Jaipur

दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि ऋण ब्याज अनुदान योजना लागू: पहली बार दीर्घकालीन सहकारी कृषि ऋणों पर मिलेगा 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान

RMT network
Last updated: November 9, 2024 7:11 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

पहली बार दीर्घकालीन सहकारी अकृषि ऋणों पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान
जयपुर।
राज्य सरकार ने कृषि एवं उससे जुडे हुए क्षेत्रों में उत्पादन तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्‍य से दीर्घकालीन सहकारी कृषि एवं अकृषि ऋणों पर ब्याज अनुदान योजना, 2024-25 लागू करने के लिये आदेश जारी कर दिये हैं। प्रदेश में पहली बार दीर्घकालीन कृषि ऋणों का समय पर चुकारा करने पर 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जायेगा। यह अनुदान वर्ष 2024-25 के दौरान वितरित ऋणों का समय पर चुकारा करने पर दिया जायेगा। यह जानकारी सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने शुक्रवार को दी।
दक ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट में 2 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान की घोषणा की गई थी, जिसे किसान हित में प्राथमिकता से लागू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों द्वारा पूर्व में कृषि ऋण प्राप्त किया है और वे अपने ऋण का समय पर चुकारा कर रहे हैं, ऐसे किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा।
सहकारिता राज्य मंत्री ने बताया कि पहली बार इस योजना के तहत उत्पादक अकृषि ऋणी किसानों को भी सम्मिलित कर लाभान्वित किया गया है। अब उत्पादक अकृषि ऋणों का समय पर चुकारा करने वाले किसानों को भी 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से समय पर अपने ऋण की किश्तों का भुगतान करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करते हुये किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार अधिकाधिक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराना है।
दक ने बताया कि यह योजना प्रदेश के प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक एवं केन्द्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से वितरित कृषि एवं अकृषि ऋणों के समय पर चुकारा करने पर लागू होगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई किसान केन्द्रीय सहकारी बैंक के माध्यम से सहकार किसान कल्याण योजना के तहत इस वर्ष कृषि ऋण लेता है और वह उसका नियमित चुकारा करता है तो उसे 7 प्रतिशत ब्याज का अनुदान मिलेगा। इस प्रकार उसे मात्र 4 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान करना होगा।
उन्होंने बताया कि इस बार ब्याज अनुदान हेतु कुल 39.75 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के लागू होने से किसान आधुनिक खेती के लिये प्रोत्साहित होंगे तथा भूमि सुधार करते हुए उत्पादकता को बढा पायेंगे। उन्‍होंने बताया कि इससे किसानों की आय में बढोतरी होगी तथा सहकारी बैंक अधिक किसानों को कृषि एवं अकृषि ऋण मुहैया करा पायेंगे।
इतना होगा फायदा
यदि किसान इस वर्ष सहकार किसान कल्याण योजना (कृषि ऋण) के अन्तर्गत 10 लाख रुपये का ऋण लेता है और वह अपनी किश्ते नियमित चुकाता है तो उसे इस वर्ष 7 प्रतिशत की दर से राशि 68231 रुपये का ब्याज अनुदान मिलेगा। इस प्रकार उसे 107220 रुपये के बजाय 4 प्रतिशत की दर से मात्र 38989 रुपये ही ब्याज देना होगा।
इसी प्रकार यदि किसान खेत पर आवास योजना (अकृषि ऋण) के अन्तर्गत 50 लाख रुपये का ऋण लेता है और वह अपनी सभी किश्ते समय पर चुकाता है तो उसे इस वर्ष 5 प्रतिशत की दर से राशि 246108 रुपये का ब्याज अनुदान मिलेगा। इस प्रकार उसे 418385 रुपये के बजाय 3.50 प्रतिशत की दर से मात्र 172277 रुपये का ब्याज देना होगा।
इन उद्देश्‍यों के लिये ले सकते हैं कृषि ऋण
नवकूप/नलकूप, कूप गहरा करना, पम्पसैट, फव्वारा/ड्रिप सिंचाई, विद्युतीकरण, नाली निर्माण, डिग्गी/हौज का निर्माण, ट्रेक्टर, कृषि यंत्र, थ्रेशर, कम्बाइन हार्वेस्टर, पावर टिलर, भूमि सुधार, भूमि समतलीकरण, तारबंदी, बाउण्ड्रीवाल, डेयरी, कृषि भूमि क्रय, अनाज/प्याज गोदाम निर्माण, ग्रीन हाउस, कृषि कार्य हेतु सोलर प्लाण्ट, पशुपालन, वर्मी कम्पोस्ट, भेड/बकरी/सुअर/मुर्गी पालन, उद्यानीकरण, ऊंट/बैलगाडी क्रय, मत्स्य पालन, रेशम कीट पालन, जेट्रोफा प्लाण्टेशन, मधुमक्खी पालन तथा सहकार किसान कल्याण योजना अन्तर्गत अन्य सभी उद्देश्‍य।
इन उद्देश्‍यों के लिये ले सकते हैं अकृषि ऋण
अकृषि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग, सेवा इकाइयां, लघु पथ परिवहन, उच्च शिक्षा ऋण, स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड, शैक्षणिक संस्थान ऋण, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी ऋण एवं खेत पर आवास निर्माण आदि।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राइजिंग राजस्थान के जयपुर जिला स्तरीय निवेश शिखर सम्मेलन में 45,000 रुपये से अधिक के एमओयू हस्ताक्षर किये गए
Next Article “प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना” में आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457920
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

18 महीनों की विकास यात्रा पर झोटवाड़ा की जनता ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का जताया आभार
जयपुर शहर में सेक्टर रोड एवं मिसिंग लिंक रोड का कार्य किया जाएगा शीघ्र पूर्ण
जेडीए भवन विनियम में विशेष योग्यजन के प्रावधानों के उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध करेगा कार्यवाही
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राष्ट्रीय अभिलेखागार की ओर से जयपुर में ‘भारत की विश्व विरासत: राजस्थान’ विषय पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सुमेल में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति का किया अनावरण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account