By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जीएसटी विभाग की सर्वे कार्रवाई में 40 लाख रुपये की संभावित कर देयता उजागर, फर्म ने मौके पर 10 लाख रुपये जमा कराए
    August 18, 2026
    एक नगर निगम दो नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकाय के वार्डों की निकाली लॉटरी
    August 18, 2026
    प्रगतिशील कृषक मोती लाल बने ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’ एवं ट्रेनर: हर माह मिलेगा 11 हजार रुपए मानदेय
    August 18, 2026
    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    August 18, 2026
    कृषि स्टैक को मिलेगी नई रफ्तार, कृषि विभाग में स्थापित होगा कृषि स्टैक आयुक्तालय
    August 18, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Jaipur

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

RMT network
Last updated: August 18, 2026 6:12 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

सीबीआई के अभय पोर्टल से करें संदिग्ध नोटिस और वारंट का सत्यापन
पुलिस, सीबीआई या कोई भी जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर कभी गिरफ्तारी नहीं करती
जयपुर।
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बढ़ रहे साइबर अपराधों को देखते हुए आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी फर्जी कॉल, वीडियो कॉल, नोटिस या गिरफ्तारी के नाम पर डरने के बजाय सतर्कता बरतें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा इन दिनों खुद को सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), कस्टम या एटीएस का अधिकारी बताकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। ठग फर्जी वारंट, समन और नोटिस भेजकर लोगों को डराते हैं तथा वीडियो कॉल के माध्यम से उन्हें डिजिटल अरेस्ट का एहसास कराकर उनकी जमा पूंजी हड़प लेते हैं।
एडीजी सिंह ने बताया कि इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचाव के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अभय नामक एक एआई आधारित पोर्टल शुरू किया है, जहां नागरिक संदिग्ध पुलिस, न्यायालय या सीबीआई के नाम से भेजे गए नोटिस और वारंट की सत्यता की जांच कर सकते हैं।
ऐसे जाल में फंसाते हैं साइबर ठग
साइबर अपराधी फोन, व्हाट्सएप या वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों से संपर्क करते हैं। वे दावा करते हैं कि पीड़ित के आधार कार्ड, बैंक खाते या मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि, जैसे मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला, मादक पदार्थों की तस्करी या किसी गैरकानूनी पार्सल भेजने में किया गया है।
इसके बाद ठग पुलिस स्टेशन या सीबीआई कार्यालय जैसा माहौल तैयार कर वीडियो कॉल करते हैं। वे फर्जी गिरफ्तारी वारंट और नोटिस भेजकर पीड़ित को धमकाते हैं तथा मामले को गोपनीय रखने का दबाव बनाते हैं।
साइबर अपराधी लोगों से बैंक खाते, एफडी और अन्य वित्तीय जानकारी प्राप्त कर उन्हें बताते हैं कि उनकी राशि अपराध से जुड़ी हो सकती है। इसके बाद सत्यापन के नाम पर पूरी धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते हैं।
राजस्थान पुलिस ने दिए ये महत्वपूर्ण सुझाव

  • किसी भी प्रकार की धमकी मिलने पर घबराएं नहीं।
  • कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी नहीं करती।
  • आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक खाते की जानकारी और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें।
  • किसी भी संदिग्ध नोटिस या वारंट का सत्यापन अभय पोर्टल https://abhay.cbi.gov.in पर करें।
  • याद रखें कि भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है।
    यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं तो तुरंत निकटतम पुलिस थाने या साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें। इसके अलावा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कृषि स्टैक को मिलेगी नई रफ्तार, कृषि विभाग में स्थापित होगा कृषि स्टैक आयुक्तालय
Next Article प्रगतिशील कृषक मोती लाल बने ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’ एवं ट्रेनर: हर माह मिलेगा 11 हजार रुपए मानदेय

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जीएसटी विभाग की सर्वे कार्रवाई में 40 लाख रुपये की संभावित कर देयता उजागर, फर्म ने मौके पर 10 लाख रुपये जमा कराए
Jaipur
August 18, 2026
एक नगर निगम दो नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकाय के वार्डों की निकाली लॉटरी
Jaipur
August 18, 2026
प्रगतिशील कृषक मोती लाल बने ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’ एवं ट्रेनर: हर माह मिलेगा 11 हजार रुपए मानदेय
Jaipur
August 18, 2026
कृषि स्टैक को मिलेगी नई रफ्तार, कृषि विभाग में स्थापित होगा कृषि स्टैक आयुक्तालय
Jaipur
August 18, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

485437
Your IP Address : 216.73.217.70

You Might Also Like

कांस्टेबल भर्ती 2023, उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा के आवेदक 24 से 28 अप्रैल तक आवेदन में संशोधन कर सकेंगे
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मरुकांतार स्पंदन समारोह में की शिरकत
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष पर्यटक मोबइल ऐप तैयार करने और विरासत म्यूजियम बनाने के लिए दिया गया प्रस्तुतिकरण
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भेंट
तनाव है सेहत का दुश्मन, बार-बार खाना न खाएं, भरपूर नींद लें- महिमा चौधरी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account