By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जयपुर में ढही इमारत: SDRF की टीम ने बचाई जान, 2 शव बरामद
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > जयपुर में ढही इमारत: SDRF की टीम ने बचाई जान, 2 शव बरामद
Jaipur

जयपुर में ढही इमारत: SDRF की टीम ने बचाई जान, 2 शव बरामद

RMT network
Last updated: September 8, 2025 6:05 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE
  • एसडीआरएफ जवानों ने मलबे से घायल महिला को सुरक्षित निकाला, पति और 5 साल की बेटी की मौत
    जयपुर।
    शनिवार को जयपुर में एक बड़ा हादसा हुआ जब सुभाष चौक थाना क्षेत्र में एक चार मंजिला जर्जर इमारत अचानक ढह गई। इस दर्दनाक घटना में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हालांकि, समय रहते सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घायल महिला को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसके पति और मासूम बेटी को नहीं बचाया जा सका।
    आधी रात का हादसा और त्वरित कार्रवाई
    यह घटना देर रात करीब 2:15 बजे घटी, जब जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ कंट्रोल रूम को इमारत गिरने और लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना मिली। कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देश पर एसडीआरएफ जयपुर की एच कंपनी की रेस्क्यू टीम एच-02 को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।
    रेस्क्यू टीम प्रभारी मोहनलाल के नेतृत्व में 9 जवानों की टीम आधे घंटे के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पाया कि एक पुरानी हवेली भरभराकर ढह गई है। शुरुआती जानकारी में पता चला कि मलबे में कुल 7 लोग दबे थे, जिनमें से 4 को स्थानीय प्रशासन और नागरिकों ने पहले ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
    अत्याधुनिक तकनीक से चला सर्च ऑपरेशन
    एसडीआरएफ की टीम ने सिविल डिफेंस के साथ मिलकर बाकी लोगों को खोजने के लिए एक गहन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने ध्वस्त इमारत में दबे लोगों की पहचान के लिए हेलिंग सर्च तकनीक का इस्तेमाल किया, जिससे मलबे के नीचे दबे होने की पुष्टि हुई।
    इसके बाद जवानों ने सावधानी पूर्वक मलबे को हटाया और 30 वर्षीय श्रीमती सुमित्रा को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर चोटें आई थीं, इसलिए तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बाद में, CSSR उपकरणों की मदद से मलबे को और हटाया गया। बचाव दल को मलबे में सुमित्रा के पति प्रभात (35) और उनकी 5 वर्षीय बेटी पीहू के शव मिले। यह परिवार पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के काशीपुर गाँव के निवासी थे। टीम ने दोनों शवों को बरामद कर स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया। इस घटना ने एक परिवार को तबाह कर दिया, लेकिन एसडीआरएफ जवानों की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई ने कम से कम एक जान बचाने में सफलता हासिल की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : जानलेवा हमला, तोड़फोड़ और धमकी के मामले में एक साल से फरार बदमाश पकड़ा
Next Article गहलोत युवा और किसान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन और विकास कार्यों को पचा नहीं पा रहे- अशोक परनामी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457920
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

‘‘सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान’’ सरकारी स्कूल के बच्चे सीख रहे स्वच्छता का पाठ
आराध्यदेव झूलेलाल की भक्ति का मार्ग चालीहो वृत त्याग व तपस्या- महंत हनुमानराम
ब्रह्मपुरी में नकली सरस और कृष्णा घी का भंडाफोड़, दर्ज किया गया मामला और नमूना जांच शुरू
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सहकारिता में देश केे शीर्ष 5 राज्यों में शामिल- केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
नगर निगम ग्रेटर द्वारा 21 स्थानों पर कराई गई मॉक ड्रिल, आपातकालीन नंबर भी किए जारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account