By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: ऑपरेशन मदाश्विन: इंसानियत को जहर बांटने वाला गौशाला में धो रहा था पाप, इनामी तस्कर पंजाब से गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > ऑपरेशन मदाश्विन: इंसानियत को जहर बांटने वाला गौशाला में धो रहा था पाप, इनामी तस्कर पंजाब से गिरफ्तार
Jaipur

ऑपरेशन मदाश्विन: इंसानियत को जहर बांटने वाला गौशाला में धो रहा था पाप, इनामी तस्कर पंजाब से गिरफ्तार

RMT network
Last updated: June 6, 2026 7:02 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मदाश्विन” के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब के फिरोजपुर जिले से एक वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार पांचवें दिन की इस कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि राजस्थान पुलिस की पहुंच अब राज्य की सीमाओं से बाहर तक अपराधियों का पीछा कर रही है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन एवं महानिरीक्षक पुलिस एएनटीएफ विकास कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ की टीमें झारखंड, मध्यप्रदेश और पंजाब तक सक्रिय होकर नशे के नेटवर्क पर लगातार प्रहार कर रही हैं।
गौशाला में छिपा बैठा था इनामी तस्कर
गिरफ्तार आरोपी सुनील कुमार पुत्र नक्षत्र सिंह निवासी 10 सरकारी, तहसील विजयनगर थाना जैतसर जिला श्रीगंगानगर पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध मादक पदार्थ तस्करी सहित कई मामलों में कार्रवाई लंबित थी तथा उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए सुनील ने पंजाब के फिरोजपुर में एक गौशाला में शरण ले रखी थी, जहां वह गायों की सेवा करने के साथ अपना छिपाव बनाए हुए था। आरोपी मोबाइल फोन का उपयोग भी नहीं करता था और अपनी कमाई ई-मित्र के माध्यम से घर भेजता था ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके।
एक पुराने ट्रेन टिकट ने खोल दिया राज
तस्कर सुनील तक पहुंचना एएनटीएफ के लिए आसान नहीं था। टीम जब उसके श्रीगंगानगर स्थित घर पर दबिश देने गई तो वह वहां नहीं मिला। लेकिन घर की गहन तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ फिरोजपुर की एक पुरानी ट्रेन टिकट लग गई। चूंकि फिरोजपुर में सुनील का कोई रिश्तेदार नहीं था, इसलिए टीम का शक गहरा गया। एएनटीएफ की टीम तुरंत ट्रेन टिकट के सुराग पर फिरोजपुर पहुंची और स्थानीय लोगों को फोटो दिखाकर हुलिए के आधार पर तस्कर को एक स्कूल के पास बनी गौशाला में ट्रैक कर लिया।
लगातार पूछताछ और फोटो पहचान के बाद पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक गौशाला में रह रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने वहां घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस टीम को देखते ही सुनील गौशाला से भाग निकला और पास स्थित स्कूल की दीवार फांदकर छिपने का प्रयास करने लगा। एएनटीएफ टीम ने उसका लगातार पीछा किया और करीब आधे घंटे तक चले चूहे-बिल्ली के खेल के बाद उसे दबोच लिया।
चोरी और जमीनों की ठगी से शुरू हुआ अपराध का सफर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। नशे की लत के कारण उसने पहले चोरी और जमीनों की फर्जी खरीद-फरोख्त का धंधा शुरू किया। वर्ष 2021 से 2025 के बीच उसके खिलाफ घड़साना, विजयनगर, छत्तरगढ़ और जैतसर (श्रीगंगानगर) में चोरी, धोखाधड़ी और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हुए।
“प्रथम ग्रासे मक्षिका पातः” (शुरुआत में ही मक्की गिरना):
सुनील ने जैसे ही नशे के धंधे में पैर पसारे, उसकी पहली चाल ही उल्टी पड़ गई। उसने अपने एक पैडलर को 280 ग्राम हेरोइन देकर सूरतगढ़ सप्लाई के लिए भेजा था, लेकिन सूरतगढ़ पुलिस ने सप्लायर को खेप सहित पहले ही दबोच लिया, जिससे सुनील का नाम एनडीपीएस मामले में सामने आ गया और वह फरार हो गया।
नशा तस्करों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ राज्य और राज्य के बाहर छिपे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आमजन से अपील की कि अपराधियों या नशा तस्करों से संबंधित कोई भी सूचना एएनटीएफ कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
इस सफल कार्रवाई में एएनटीएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महानिरीक्षक पुलिस ने घोषणा की है कि अभियान में शामिल टीमों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Next Article रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शकूरबस्ती डिपो के कर्मचारियों और तकनीकी स्टाफ से किया सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीधा संवाद

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503048
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

उत्तर पश्चिम रेलवे पर यात्रियों की सुविधा हेतु इंफ्रास्ट्रक्चर का हो रहा तेजी से विकास
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खा़द्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत उद्योग लगाने पर पाएं 35 प्रतिशत अनुदान
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पिछड़े क्षेत्रों के विकास का बनेगा नया आधार
उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के हाथों विराट ग्रुप के सीएमडी विवेक चतुर्वेदी को रियल एस्टेट एक्सीलेंस अवार्ड देकर किया सम्मानित
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account