जयपुर। राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन अधिनियम 2009 एवं नियम 1994 के प्रावधानों केे अनुसरण में जयपुर जिले की एक नगर निगम, 2 नगर परिषद् सहित 16 नगरपालिकाओं में होने वाले चुनाव हेतु सभी वार्डों पर सीटों का निर्धारण एवं वर्गीकरण पूर्ण पारदर्शिता एवं नियमानुसार किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति , अन्य पिछड़ा वर्ग सहित महिला वार्डों के आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया सूचारू रूप से पूर्ण पारदर्शिता के साथ राजकीय विद्यालय की नन्ही छात्राओं के माध्यम से कराई गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( म्युनिसिपल ) संदेश नायक ने बताया कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण का निर्धारण ओबीसी आयोग के सर्वे के अनुसार व सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न की गई है।
इस दौरान विधायक मालवीय नगर कालीचरण सर्राफ, विधायक जमवारामगढ़ महेंद्रपाल मीणा, नगर निगम जयपुर के आयुक्त ओम कसेरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं नगर निकाय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एक नगर निगम दो नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकाय के वार्डों की निकाली लॉटरी

