जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के भवानी निकेतन मंडल की वार्ड संख्या 9 में 10 अप्रैल को आयोजित वार्ड कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उपस्थिति होकर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास ओर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों से संवाद कर संगठन की मजबूती, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ निरंतर सेवा, समर्पण और संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए कार्यरत है। हम सभी मिलकर क्षेत्र के विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त करेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयन्त कुमावत, वार्ड 20 प्रत्याशी भंवर सिंह , वार्ड 18 पार्षद राधेश्याम शर्मा, वार्ड संयोजक घनश्याम सैनी , मण्डल महामंत्री रिंकू अग्रवाल संजीत सिंह, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह राजपुरा, तरुण खटोड़, डा मक्खन चौधरी, मोहन लाल नामदेव, प्रेमलता प्रजापत, मनीष कुमावत, गिर्राज नाटानी, रेशु खंडेलवाल, हेमा सिंधी, संजय सिरसिला, पंकज रायचंदनी, अंकित गोयल, मुरलीधर शर्मा, मुकेश जोशी सहित मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ कार्यकारणीय, बीएलए-2 तथा वार्ड की जनता उपस्थित रही।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वार्ड के विभिन्न कार्यों का किया शिलान्यास ओर लोकार्पण

