By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अमन मोखाड़े ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन का रिकॉर्ड बराबर किया
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > अमन मोखाड़े ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन का रिकॉर्ड बराबर किया
Sports

अमन मोखाड़े ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 1000 रन का रिकॉर्ड बराबर किया

RMT network
Last updated: January 16, 2026 6:13 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। विदर्भ के सलामी बल्लेबाज़ अमन मोखाड़े ने लिस्ट ए क्रिकेट में एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने महज़ 16 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस मुक़ाम तक सबसे तेज़ पहुंचने के मामले में उन्होंने ग्रेम पोलॉक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। पोलॉक ने भी इतने ही मैचों में 1000 रनों के आंकड़े को छुआ था।
इसके साथ ही मोखाड़े ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वे लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ी से 1000 रनों का आंकड़ा छूने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने देवदत्त पडिक्कल और अभिनव मुकुंद जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 17 पारियों में यह मुक़ाम हासिल किया था।
मोखाड़े ने यह रिकॉर्ड 2025-26 विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में कर्नाटक के विरुद्ध बनाया। बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ मैदान पर उन्होंने महज़ 122 गेंदों में 138 रनों की तूफ़ानी पारी खेली। उनकी इस बेमिसाल बल्लेबाज़ी की बदौलत विदर्भ ने कर्नाटक को छह विकेट से हराते हुए फ़ाइनल में प्रवेश किया।
महज़ 24 वर्ष के मोखाड़े इस वक़्त अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुज़र रहे हैं। साल 2022-23 में पदार्पण करने के बाद, यह पहला मौक़ा है जब वे अपनी निरंतरता के दम पर गुमनामी के अंधेरे से निकलकर चर्चाओं के केंद्र में आए हैं। 2025-26 रणजी ट्रॉफ़ी के शुरुआती चरण में उनका प्रदर्शन किसी चमत्कार से कम नहीं रहा। उन्होंने महज़ सात पारियों में 96.16 की बेमिसाल औसत से 577 रन बनाए थे, जिसमें तीन शानदार शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
विदर्भ का यह युवा बल्लेबाज़ T20 फ़ॉर्मेट में भी अपनी धाक जमा चुका है। वे 2025-26 सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफ़ी में अपनी टीम के लिए सबसे सफल बल्लेबाज़ साबित हुए। T20 के बाद उन्होंने विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में भी अपनी उसी ज़बरदस्त फ़ॉर्म को जारी रखा।
मौजूदा टूर्नामेंट में मोखाड़े रनों के मामले में सबसे ऊपर काबिज़ हैं। उन्होंने अब तक नौ पारियों में 97.62 की बेमिसाल औसत के साथ 781 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से अब तक पांच शतक और एक अर्धशतक निकल चुका है। दिलचस्प बात यह है कि विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी के एक ही सीज़न में पांच शतक जड़कर उन्होंने किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
अमन के इस शानदार सफ़र का आगाज़ बंगाल के ख़िलाफ़ 110 रनों की पारी से हुआ था। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद के विरुद्ध 82 और जम्मू कश्मीर के ख़िलाफ़ 139 रनों की धुआंधार पारियां खेलीं। चंडीगढ़ के मुक़ाबले में वे ज़रूर थोड़े फीके रहे, लेकिन उन्होंने तुरंत वापसी करते हुए बड़ौदा और उत्तर प्रदेश के ख़िलाफ़ लगातार दो शतक ठोक दिए। अब सेमीफ़ाइनल में उनके बल्ले से निकले इस शतक ने विदर्भ को अपने पहले विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी ख़िताब के और भी क़रीब पहुंचा दिया है।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान की धरती ने भारत की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाया- केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Next Article तीन बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को पूर्णतः किया ध्वस्त

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457876
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

महज़ 29 वर्ष की उम्र में निकोलस पूरन ने लिया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
नॉर्खिये, रबाडा और महाराज के दम पर साउथ अफ़्रीका की विजयी शुरुआत
भारतीय टीम के नए कोच बने गौतम गंभीर
लॉर्ड्स में तेज़ और उछाल भरी पिच चाहता है इंग्लैंड
बाबर आज़म ने छोड़ी पाकिस्तान के सीमित ओवरों की कप्तानी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account