By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सुजानगढ़ में 250 करोड़ रु की लागत से बनेगा तीन सौ पलंगों की क्षमता वाला सुक्षेम आरोग्य विहार मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सुजानगढ़ में 250 करोड़ रु की लागत से बनेगा तीन सौ पलंगों की क्षमता वाला सुक्षेम आरोग्य विहार मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
Jaipur

सुजानगढ़ में 250 करोड़ रु की लागत से बनेगा तीन सौ पलंगों की क्षमता वाला सुक्षेम आरोग्य विहार मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

RMT network
Last updated: April 14, 2025 8:36 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध सालासर हनुमान जी मन्दिर के निकट स्थित ऐतिहासिक सुजानगढ़ कस्बें में 250 करोड़ रु की लागत से बनने वाले तीन सौ पलंगों की क्षमता वाले सूक्षेम आरोग्य विहार मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का मंगलवार पंद्रह अप्रैल को केन्द्रीय विधि और न्याय(स्वतन्त्र चार्ज) और संसदीय कार्य राज्य मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल शिलान्यास करेंगें ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय सांगलिया धुणी पीठाधिश्वर ओमदास जी महाराज का पावन सानिध्य भी मिलेगा । सुक्षेम फाउंडेशन के ट्रस्टी के सी मालू ने बताया कि समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रुप में राजस्थान के उप मुख्यमन्त्री प्रेम चन्द बैरवा, चिकित्सा और स्वास्थ्य मन्त्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, नगरीय विकास और आवासन (यूडीएच)मन्त्री झाबर सिंह खर्रा, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मन्त्री अविनाश गहलोत और भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के पूर्व नेता राजेन्द्र राठौड़ भी मौजूद रहेंगें । मंच पर स्थानीय विधायक मनोज मेघवाल और नगरपरिषद सभापति नीलीफ़ोर गौरी बतौर मेजबान अतिथियों का स्वागत करेंगे। समारोह में सुक्षेम फाउंडेशन के संरक्षक शायर और हीरालाल मालू के साथ ही उपाध्यक्ष बजरंग लाल बाहेती, महामन्त्री राजेन्द्र दाधीच, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, ट्रस्टी विजय सिंह डोसी, जे सी शर्मा, अनिता चोरड़िया और यशवन्त बाफना भी उपस्थित रहेंगे ।
सुक्षेम फाउंडेशन बनवायेगा अस्पताल भवन तथा राज्य सरकार करेगी संचालन-
ट्रस्टी के सी मालू ने बताया कि इस अस्पताल के लिए पिछले वर्ष जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 में सुक्षेम फाउंडेशन और राजस्थान सरकार के बीच एक समझौता ज्ञापन पत्र (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किए गए थे। सुक्षेम फाउंडेशन जन सहयोग से इस अस्पताल भवन का निर्माण कराएगा तथा इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। सुक्षेम फाउंडेशन लीनन बदलने और साफ-सफाई आदि जिम्मेदारी का निर्वहन भी करेगा l
सुजानगढ़ महोत्सव में हुआ था बीजारोपण-
मालू ने बताया कि इस अस्पताल की परिकल्पना वर्ष 2018 में कनेक्ट टू रूट्स की सोच के साथ-सफलतापुर्वक आयोजित हुए सुजानगढ़ महोत्सव में की गई थी।इस महोत्सव में 900 देशी और 50 विदेशी प्रवासी तीन दिनों तक सुजानगढ़ में रहें थे, तब इस अंचल में चिकित्सा और शिक्षा के विस्तार की आवश्यकता को पूरी करने के संकल्प के साथ सुक्षेम फाउंडेशन की स्थापना की गई थी और सुक्षेम भवन का बीजारोपण हुआ था ।
2027 तक बन तैयार होगा अस्पताल भवन,दस लाख आबादी को होगा लाभ-
मालू ने बताया कि इस अस्पताल के लिए सुक्षेम फाउंडेशन ने 57 बीघा भूमि अधिग्रहित कर राज्य सरकार के चिकित्सा विभाग के साथ एक एमओयू किया जिसके अनुसार वर्ष 2027 तक यह अस्पताल भवन तैयार करवा राज्य सरकार को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस अस्पताल के बनने से सुजानगढ़ और आसपास की 10 लाख आबादी लाभान्वित होगी। वर्तमान सरकारी हॉस्पिटल 65 वर्ष पुराना है और 1960 में जब यह बना था तब, सुजानगढ़ की आबादी मात्र 30 हजार थी जोकि,अब बढ़ कर 2 लाख हो गई है। जयपुर और बीकानेर के मध्य उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने से प्रति वर्ष सैकड़ों मरीज रास्ते में ही अपना दम तोड़ देते है। इस लिहाज़ से यह मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल क्षेत्रवासियों के लिए एक संजीवनी बूटी साबित होगा।
आयुष कॉम्प्लेक्स, चिकित्सकीय आवास एवं अतिथि घर और विशाल कृष्ण मन्दिर बनेगा-
उपाध्यक्ष बजरंग लाल बाहेती ने बताया कि इस अस्पताल परिसर के साथ एक ही छत के नीचे आयुष कॉम्प्लेक्स में आयुर्वेदिक एवं नेचरोपैथी,योग एवं ध्यान केन्द्र आदि सभी सुविधायें उपलब्ध होंगी तथा एक वृद्धाश्रम भी बनेगा।साथ ही संस्था परिसर में अध्यात्म साधना के लिए एक विशाल कृष्ण मन्दिर का निर्माण कराया जाएगा एवं यहाँ धन्वतरी की मूर्ति भी लगेगी। इसके अलावा अस्पताल के डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ,नर्सिंग और अन्य स्टाफ आदि के लिए तथा मरीजों के परिजनों के लिए आवास एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों के लिए निःशुल्क धर्मशाला तथा विजिटिंग डॉक्टर्स के लिए गेस्ट हाऊस आदि भी बनवाएँ जाएँगे ।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भव्य वैदि प्रतिष्ठा का आयोजन 2 से
Next Article राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस का आगाज आज से, पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया जाएगा भव्य समारोह

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457841
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबसे अधिक पानी वाला राज्य होगा राजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से भेंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित बीकानेर यात्रा की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
लोकसभा आम चुनाव-2024- बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र के एक पोलिंग बूथ पर 8 मई को पुनर्मतदान
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गिरिराज महाराज की लगाई परिक्रमा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account