By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: MCC ने बाउंड्री कैच के नियम में किए बदलाव
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > MCC ने बाउंड्री कैच के नियम में किए बदलाव
Sports

MCC ने बाउंड्री कैच के नियम में किए बदलाव

RMT network
Last updated: June 14, 2025 7:49 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। बिग बैश लीग में मैट रेनशॉ, माइकल नीसर और टॉम बैंटम के बाउंड्री पर लिए गए कैच अब इस महीने के अंत से वैध नहीं रहेंगे। अपडेट किए गए नियम के अनुसार, जिसे इस महीने ICC की खेल स्थितयों में और फिर अक्‍तूबर 2026 में MCC के नियमों में शामिल किया जाएगा। यानि हवा में उड़ने वाला क्षेत्ररक्षक सीमा से परे गेंद को केवल एक बार छू सकता है और कैच को सही करार दिए जाने के लिए उसे मैदान के अंदर वापस आना होगा। नेसर द्वारा किया गया “बनी हॉप” – सीमा के बाहर हवा में उड़ने के दौरान दूसरे संपर्क के रूप में गेंद को हथेली से ऊपर उठाना और साथ ही मैदान के अंदर फ़ेंकना अब वैध नहीं होगा।
BBL 2023 के दौरान, ब्रिसबेन हीट के लिए खेल रहे नेसर सिडनी सिक्सर्स के जॉर्डन सिल्क की ओर से लॉन्ग ऑफ़ पर लगाई गई एक लॉफ़्टेड ड्राइव का पीछा कर रहे थे। नेसर ने गेंद को दोनों हाथों से पकड़ा लेकिन उनकी गति ने उन्हें रस्सी के पार पहुंचा दिया। बाउंड्री नियम के अनुसार, नेसर ने शुरुआत में हवा में गेंद को उछाला, बाउंड्री के बाहर उतरे, फिर से कूदे और कैच को पूरा करने के लिए मैदान में वापस कूदने से पहले दोनों पैरों को हवा में रखते हुए गेंद को वापस मैदान में ले गए। सिल्क को आउट करार दिया गया और वह अपना सिर हिलाते हुए वापस चले गए।
नेसर ने कहा था कि वह साथी हीट खिलाड़ी रेनशॉ द्वारा गाबा में BBL 2020 के दौरान होबार्ट हरिकेंस के मैथ्यू वेड के कैच को पकड़ने के प्रयास से प्रेरित थे। वेड के लॉफ़्टेड स्ट्रोक का जवाब देते हुए रेनशॉ अपने बाएं ओर वाइड लॉन्ग ऑन की ओर भागे और गेंद को सीमा रेखा के अंदर पर पकड़ लिया। फिर वह अपना संतुलन खो बैठे और रस्सी के ऊपर से कूद गए लेकिन इससे पहले उन्होंने उस गेंद को ऊपर उछाल दिया। यह महसूस करते हुए कि गेंद सीमा रेखा के बाहर गिरेगी, उन्होंने गेंद को वापस खेल में लाने के लिए फिर से छलांग लगाई ताकि बैंटन कैच पूरा कर सके, जबकि वह खुद सीमा रेखा के बाहर गिर गए।
दोनों कैच की निष्पक्षता पर व्यापक रूप से बहस हुई और दोनों ही मौक़ों पर मौजूदा नियम में बदलाव करने की जोरदार मांग की गई, जिसे आखिरी बार 2010 में अपडेट किया गया था। नियम 19.5.2 के अनुसार, गेंद को पहली बार छूने से पहले फील्डर का ज़मीन से आखिरी संपर्क सीमा के भीतर होना चाहिए (नियम का यह हिस्सा नए संस्करण में भी बना रहेगा)। वर्तमान स्थिति के अनुसार, फील्डर एक ही समय में गेंद और ज़मीन को सीमा के बाहर नहीं छू सकता। अगर फील्डर उन मानदंडों को पूरा करता है और कैच पूरा करता है, तो कैच वैध है।
हालांकि, इस साल की शुरुआत में ICC क्रिकेट समिति ने नियम के संरक्षक MCC से संबंधित नियम की समीक्षा करने को कहा और दोनों निकायों ने मिलकर नए संस्करण पर काम किया। ICC द्वारा सदस्य बोर्डों को भेजे गए MCC नोट में कहा गया कि मौजूदा नियम के कारण “कुछ शानदार” फील्डिंग हुई है, लेकिन इसने “कुछ असामान्य दिखने वाले कैच के लिए जगह भी बनाई है, जो कि अधिकांश क्रिकेट प्रेमियों को अनुचित लगता है”।
नेसर के कैच के बारे में बताते हुए MCC ने कहा कि हीट फील्डर ने बाउंड्री के अंदर कैच पूरा करने से पहले “बन्नी हॉप” (झुकते हुए उछलना) किया। हालांकि यह नियम के मुताबिक था, लेकिन नोट में कहा गया कि “ऐसा लगा कि फील्डर ने सचमुच बहुत दूर जाकर कैच लिया था।”
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ जॉश हेज़लवुड जैसे खिलाड़ियों ने सुझाव दिया है कि नियम को 2010 से पहले की स्थिति में वापस लाया जाए, लेकिन MCC ने कहा कि ऐसा करना “शायद बहुत कठोर” था। 2010 से पहले, अगर कोई फील्डर गेंद के साथ अपने पहले संपर्क के बाद बाउंड्री के बाहर कदम रखता था, तो उसे बाद में कोई भी संपर्क करने से पहले बाउंड्री के अंदर फिर से जमीन को छूना पड़ता था। MCC के अनुसार, इससे “कुछ शानदार फील्डिंग की संभावना ख़त्म हो जाएगी जो ऐसा लगता है कि अब यह पूरी तरह से खेल का हिस्सा है। उदाहरणों में हरलीन देओल (2021 में इंग्लैंड के ख़‍िलाफ़) और एलेक्स हेल्स (BBL 2020 में) के कैच शामिल हैं, जहां फील्डर कैच लेने से पहले खुद को बाउंड्री के अंदर फिर से नहीं लाते हैं, बल्कि इसे पूरा करने के लिए बाउंड्री के अंदर उतरते हैं।”
MCC ने “समाधान” के रूप में कहा है कि यदि कोई क्षेत्ररक्षक सीमा रेखा के बाहर जाता है और गेंद से संपर्क बनाने के लिए ऊपर कूदता है, तो उसे मैदान के भीतर उतरना होगा, नहीं तो बाउंड्री मानी जाएगी। MCC नोट में कहा गया है कि सीमा रेखा के बाहर “एक से अधिक बार छूने” की अब अनुमति नहीं होगी, जैसा कि नेसर द्वारा सिल्क का कैच लेने के लिए किया गया था।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2025: आयोग ने बढ़ाई आवेदन विथड्रॉ करने की अवधि, अपात्र आवेदक 22 जून तक कर ले आवेदन विथड्रॉ
Next Article युवाओं का महाकुंभ: चौथे राष्ट्रीय यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 12 से 14 जुलाई तक राजस्थान यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519240
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

1997 के बाद पहली बार श्रीलंका ने भारत को वनडे द्विपक्षीय सीरीज़ हराया
युवाओं का महाकुंभ: चौथे राष्ट्रीय यूथ गेम्स 2025 का आयोजन 12 से 14 जुलाई तक राजस्थान यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में
पूर्णिमा यूनिवर्सिटी आज होगा स्पोर्ट्स्टार कॉन्क्लेव; खेल जगत की नामी हस्तियां होंगी शामिल
IPL टीमों के पास रिटेंशन फ़ाइनल करने की डेडलाइन 31 अक्‍तूबर
टी20 विश्व कप पर आतंकी हमले का ख़तरा: स्थानीय प्रशासन और ICC ने की पुष्टि
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account