जयपुर। डांस के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और युवा कलाकारों को एक बड़ा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘Revolution Of Dance (ROD)’ डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली डांसर्स को अपनी कला दिखाने, आगे बढ़ने और डांस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करना है।
इस प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया में ऑडिशन, वीडियो ऑडिशन, सेमीफाइनल और फाइनल राउंड शामिल हैं। राजस्थान के विभिन्न शहरों में ऑडिशन के माध्यम से प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। इनमें जयपुर, कोटा, सीकर, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़ और गंगापुर शामिल हैं।
प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 19 दिसंबर 2026 और फाइनल 20 दिसंबर 2026 को आयोजित करने की योजना है। इसमें सीनियर सोलो वर्ग के विजेता को Rs.20,000, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को Rs.10,000 और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को Rs.7,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं जूनियर सोलो वर्ग में प्रथम पुरस्कार Rs.10,000, द्वितीय पुरस्कार Rs.7,000 और तृतीय पुरस्कार Rs.5,000 निर्धारित हैं।
आयोजन की एक विशेष पहल के तहत सीनियर वर्ग के विजेता को राजस्थान के एक बड़े डांस कैंप में पढ़ाने का अवसर देने की योजना है, जबकि जूनियर वर्ग के विजेता को डांस कैंप में निःशुल्क स्कॉलरशिप मिलेगी। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में विनय कुमावत और फाइनल में हिमांशु शर्मा के जज के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम है।
‘Revolution Of Dance’ के आयोजक Harsh jaga का उद्देश्य डांसर्स को केवल प्रतियोगिता तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें सीखने, आगे बढ़ने और भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा के दम पर आगे आने और अपने सपनों को साकार करने का मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क करें: 8949798774, 93514 92603।
आयोजक: Revolution Of Dance (ROD)
जयपुर में होगा ‘Revolution Of Dance’ का भव्य आयोजन, देशभर के डांसर्स को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका


