By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: IPL में मुझे बतौर कप्तान बहुत कुछ सीखने को मिला- शुभमन गिल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > IPL में मुझे बतौर कप्तान बहुत कुछ सीखने को मिला- शुभमन गिल
Sports

IPL में मुझे बतौर कप्तान बहुत कुछ सीखने को मिला- शुभमन गिल

RMT network
Last updated: July 6, 2024 6:40 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत और ज़िम्बाब्वे के बीच पहले टी20आई मैच से पहले प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि IPL के दौरान उन्हें कप्तानी के मामले में काफ़ी कुछ सीखने को मिला। इसके साथ ही गिल ने बताया कि उनके अनुसार बतौर कप्तान क्या चुनौतियां होती हैं।
IPL 2024 में गिल की टीम गुजरात टाइटंस (GT) 14 में से सिर्फ़ पांच मैच ही जीत पाई और अंक तालिका में आठवें स्थान पर रही थी। GT के लिए यह प्रदर्शन निराशाजनक इसलिए भी था क्योंकि वो अपने पहले सीज़न में विजेता रहने के साथ साथ अगले सीज़न के फ़ाइनल में पहुंची थी। लेकिन गिल की कप्तानी पर GT को वैसे परिणाम नहीं मिल पाए जिसकी उन्हें अपेक्षा थी।
गिल ने कहा, “IPL में पहली बार कप्तानी करने पर मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मैं ख़ुद को और बेहतर ढंग से जाना पाया और कप्तानी के दृष्टिकोण से भी मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। एक कप्तान के तौर पर आपके सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि आप टीम के खिलाड़ियों को मानसिक तौर पर कैसे तैयार करते हैं क्योंकि हर के पास स्किल होती है और आपको बतौर कप्तान उन्हें आत्मविश्वास दिलाना होता है ताकि वह अपनी स्किल को प्रदर्शन में तब्दील कर सकें।”
ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारत की एक युवा टीम गई है। T20 वर्ल्ड कप दल के सदस्यों में से इस दौरे पर संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल को ही जगह मिली है। इनमें से सिर्फ़ दुबे को ही टूर्नामेंट में खेलने का मौक़ा मिल पाया। टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार पर गिल ने कहा कि इस श्रृंखला उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर का अनुभव मिलेगा।
“T20 वर्ल्ड कप दल से हमारी टीम काफ़ी अलग है। हमारे दल में कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसमें मैं भी शामिल हूं। हम इन खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट का अनुभव देना चाहते हैं। बहुत खिलाड़ियों ने उतने मैच नहीं खेले हैं और कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू नहीं किया है। इसलिए यह श्रृंखला उनके लिए काफ़ी मददगार सिद्ध होगी।”
भारत की विश्व विजेता टीम का भारत लौटने पर भव्य स्वागत हुआ। वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह और मरीन ड्राइव पर हुए परेड में खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि गिल ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए आसान नहीं होगा।
गिल ने कहा, “विराट भाई और रोहित भाई ने जो हासिल किया है अगर मैं उसे हासिल करने जाऊंगा तो यह मेरे लिए काफ़ी मुश्किल होगा। हर खिलाड़ी का अपना एक लक्ष्य होता है जहां वो पहुंचना चाहता है। उसी में काफ़ी दबाव होता है, अगर आप उनके पास पहुंचना चाहते हैं तो आपके ऊपर और दबाव आ जाता है। वो दोनों आदर्श हैं, भारतीय क्रिकेट के लीजेंड हैं।”
ज़िम्बाब्वे में भारत को पांच मैचों की टी20 श्रृंखला खेलनी है। श्रृंखला का अंतिम मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। गिल का मानना है कि यहां की परिस्थितियां भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण तो हैं लेकिन पिछले दो तीन दिनों से अभ्यास करते हुए खिलाड़ी परिस्थितियों से अवगत भी हो गए हैं।
गिल ने कहा, “यह काफ़ी चुनौतीपूर्ण होगा। सब लोग काफ़ी अलग अलग टाइम ज़ोन से आए हैं। हमारे सामने वही चुनौती है। हम पिछले दो तीन दिन से अभ्यास कर रहे हैं, इसलिए हम परिस्थितियों से थोड़ा बहुत अवगत भी हो गए हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि यह काफ़ी अच्छी श्रृंखला साबित होगी।”

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ढेर सारे गुणों से भरपूर होता है कैस्टर ऑयल
Next Article मसूद पजशकियान बने ईरान के नए राष्ट्रपति

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457964
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

एमपीएस इंटरनेशनल के विद्यार्थी स्वर्ण पदक प्राप्त कर सीबीएसई राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट टीम के लिए हुए चयनित
दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज़ी कोच बने मुनाफ़ पटेल
रोमांचक मुक़ाबले में साउथ अफ़्रीका ने बांग्‍लादेश को चार रन से हराया
कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर सुनील नरेन ने संन्‍यास वापसी करने से किया इंकार
पहले तीन मैचो में संजू सैमसन की जगह रियान पराग होंगे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account