जयपुर। माँ लक्ष्मी देवी फाउंडेशन के बैनर तले मणिपाल हॉस्पिटल में 17 मई को “गौ संसद भाग-2” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम गोपाल शरण महाराज जी के सानिध्य एवं डॉ. आर एस भगौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

समारोह की शुरुआत गोपाल शरण महाराज, संपादक नवल किशोर शर्मा,आयोजक बंटी मित्तल,संस्कृति सोशल क्लब की प्रेसिडेंट अनीता गुप्ता,संतोष गुप्ता, ओर पलक गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके के किया। समारोह में संपादक नवल किशोर शर्मा,अनीता गुप्ता,गोपाल शरण महाराज ओर अन्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बन्टी कुमार मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं कल्याण के प्रति समाज में जन-जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व है तथा समाज को गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान संपादक नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का सम्मान पत्र ओर पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में 80 से अधिक प्रबुद्धजनों ने भाग लिया तथा गौ माता के आध्यात्मिक, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने गौ संरक्षण को समाज की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए इसके लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। साथ ही डॉ. ऋषभ शर्मा ने स्वास्थ्य के संबंध में भी अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. वर्षा लाटा, गोपाल सोनी एवं पलक गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।


