By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: “‘बेबी जॉन’: पिता-पुत्री के प्यार और समाज की सच्चाई की कहानी”
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Entertainment > “‘बेबी जॉन’: पिता-पुत्री के प्यार और समाज की सच्चाई की कहानी”
EntertainmentJaipur

“‘बेबी जॉन’: पिता-पुत्री के प्यार और समाज की सच्चाई की कहानी”

RMT network
Last updated: December 13, 2024 10:34 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE



जयपुर, 13 दिसंबर। अभिनेता वरुण धवन ने आज जयपुर में अपनी नई फ़िल्म ‘बेबी जॉन’ का प्रमोशन किया। यह फ़िल्म 2016 में बनी सुपरहिट तमिल मूवी ‘थेरी’ का रीमेक है, जिसका निर्देशन तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक कलीस ने किया है। ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन के साथ राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ, और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म मुराद खेतानी, प्रिया एटली, और ज्योति देशपांडे द्वारा निर्मित है।

फिल्म में वरुण एक सजग और बहादुर पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे कुछ रहस्यमयी कारणों से अपनी नौकरी छोड़कर अपनी छोटी बेटी के साथ एक शांत और सामान्य जीवन बिताना पड़ता है। कहानी पिता और बेटी के गहरे भावनात्मक रिश्ते को केंद्र में रखती है और दर्शकों के दिलों को छूने का वादा करती है।

राज मीडिया टाइम्स से बात करते हुए वरुण धवन ने कहा, “‘बेबी जॉन’ में काम करके मुझे बहुत खुशी हुई। जब आप असल जिंदगी में पैरेंटिंग का अनुभव ले रहे हों और उसी समय रील लाइफ में भी पिता-पुत्री के इमोशनल रिश्ते को निभाने का मौका मिले, तो यह आपके लिए बेहद खास अनुभव बन जाता है। यह एक्शन थ्रिलर के साथ-साथ एक फैमिली ड्रामा भी है।”



राज मीडिया टाइम्स से बातचीत के दौरान वरुण ने बताया कि यह फ़िल्म उनके दिल के बेहद करीब है। उन्होंने कहा, “यह फिल्म एक भावनात्मक और शक्तिशाली सफर है। जब मैं पर्दे पर अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखता हूं, तो कहीं न कहीं मुझे असल जिंदगी में अपने माता-पिता होने का एहसास और जिम्मेदारी महसूस होती है। मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखें।”

फिल्म महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा को भी उजागर करती है। इसमें निर्भया और हाथरस जैसी घटनाओं से प्रेरित कई हिस्से हैं, जो दर्शकों को झकझोरने का वादा करते हैं। वरुण ने कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म है।

‘बेबी जॉन’ के निर्देशक कलीस ने इसे एक परफेक्ट एक्शन, मनोरंजन और इमोशनल पैकेज बनाया है। मशहूर संगीतकार एस. थमन का बैकग्राउंड स्कोर और गाने फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर ले जाते हैं। वरुण ने कहा, “यह फिल्म अच्छी और बुरी परवरिश के बीच के अंतर को दिखाती है और बताती है कि एक बेहतर समाज बनाने के लिए अच्छी परवरिश कितनी जरूरी है।”

रीमेक होने के बावजूद, फिल्म में ताजगी और मौलिकता का पूरा ध्यान रखा गया है। वरुण ने कहा, “‘बेबी जॉन’ मूल कहानी को फॉलो करती है, लेकिन इसके किरदार और उनका अंदाज़ इसे एक नई पहचान देते हैं। कलीस का निर्देशन और एटली का प्रोडक्शन इस प्रोजेक्ट को 2024 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बना सकते हैं।”

‘बेबी जॉन’ एक ऐसी फिल्म है, जो पिता-पुत्री के रिश्ते और समाज में महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों को खूबसूरती से पेश करती है। यह भावनाओं, एक्शन और सामाजिक संदेश का अनोखा मेल है।

TAGGED:Bollywood

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब और सुगम हुई रूफ टॉप सोलर के कनेक्शन की प्रक्रिया: इंस्टालेशन के बाद आवेदक को बिजली बिल के साथ ही देने होंगे अब सभी शुल्क
Next Article सुओमोटो के तहत दूसरे दिन टोंक रोड़ वाटिका से वाटिका रिंग रोड पर 180 अतिक्रमण हटाए

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503015
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

बाल दिवस पर प्रभात फेरी एवं पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का आयोजन
सिंधु जल समझौता सस्पेंड करना प्रधानमंत्री मोदी का साहसिक निर्णय- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
साईबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता के प्रति आम जनता में जागरूकता बढ़ाने के लिए एडवायजरी जारी
महिलाएं असंभव को भी संभव कर सकती है- राज्यपाल
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account