जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण यूथ विंग की ओर से 26 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत जयपुर शहर में भव्य वाहन रेली निकाली।

वाहन रैली को जयपुर सांसद मंजू शर्मा ओर हवामहल विधायक बालमुकंदाचारिय महाराज व अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर अल्बर्ट हॉल से रवाना किया।

भव्य वाहन रेली में पहले रथ पर भगवान श्री गणेश ओर दूसरे रथ पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विराजे रथ आकर्षण का केंद्र रहे। रैली में सैकड़ों दुपहिया ओर चौपहिया वाहन शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विद्याधर नगर स्थिति भगवान परशुराम सर्किल पहुंचे।

रैली का यहां पहुंचने पर दुप्पटा पहनाकर ओर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। रैली में जगह जगह शहरवासियों ने स्वागत किया। रैली के दौरान विप्र बंधुओं ने भगवान परशुराम के जयकारो से शहर को गुंजायमान कर दिया।

सर्व समाज ओर विप्र बंधुओं ने 1l00 सौ दीपकों से भगवान परशुराम की महाआरती की।महाआरती के उपरांत भव्य आतिशबाजी की गई जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का समापन सभी को प्रसादी वितरण के साथ किया।


