By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: नारी का सम्मान समाज और देश-प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी, राज्य सरकार के लिए महिला सशक्तीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > नारी का सम्मान समाज और देश-प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी, राज्य सरकार के लिए महिला सशक्तीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur

नारी का सम्मान समाज और देश-प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी, राज्य सरकार के लिए महिला सशक्तीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: March 27, 2025 8:21 am
RMT network
Share
9 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे देश और प्रदेश का इतिहास वीरता और त्याग से भरा हुआ है। कालीबाई भील, रानी पद्मिनी, मीराबाई, पन्नाधाय और अमृता देवी जैसी महान महिलाओं ने अपनी शक्ति, सामर्थ्य और दृढ़ संकल्प का परिचय देकर अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार की नींव को मजबूत करने वाली महिलाएं हमारे समाज की धुरी हैं। हमारी डबल इंजन की सरकार महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए कृतसंकल्पित होकर कार्य कर रही है और आधी आबादी को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रही है।
शर्मा बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में राजस्थान दिवस समारोह के तहत आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौरवशाली सनातन संस्कृति को सम्मान देते हुए इस बार राजस्थान दिवस अंग्रेजी कलैण्डर के स्थान पर भारतीय पंचाग की तिथि नव संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (30 मार्च) को मनाया जा रहा है। इसी दिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों को मिलाते हुए राजस्थान की स्थापना की थी। इस वर्ष भी रेवती नक्षत्र इंद्रयोग का वही संयोग बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में नारी को नारायणी का दर्जा प्राप्त है। नारी का सम्मान समाज और देश-प्रदेश के विकास की पहली सीढ़ी है, इसीलिए राजस्थान दिवस समारोह का पहला कार्यक्रम हमने मातृशक्ति को समर्पित किया है।
मुख्यमंत्री ने आधी आबादी को दी बड़ी सौगातें —
मुख्यमंत्री शर्मा ने महिला सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं की चयनित लाभार्थियों से संवाद किया और योजनान्तर्गत देय सहायता से लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए। महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपये की आजीविका संवर्धन निधि का हस्तान्तरण और 5 हजार महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का वितरण किया गया। साथ ही, उन्होंने स्वामी विवेकानन्द स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के अंतर्गत 164 छात्राओं को चयन पत्र का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली के बीकानेर हाउस में राजीविका मेला शुरू किया गया है। शर्मा ने गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अन्तर्गत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए राजकीय महाविद्यालयों के पुस्तकालयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसी क्रम में हमने आज विभिन्न जिलों के 36 महिला महाविद्यालयों में ये सुविधा प्रारंभ की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बर्तन बैंक योजना और सोलर दीदी के दिशा-निर्देश भी जारी किए।
प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तीकरण के लिए किए अभूतपूर्व निर्णय—
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र एवं राज्य की सरकारों ने महिला कल्याण के लिए अभूतपूर्व निर्णय किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पहल पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान कर उनका सशक्तीकरण किया है। साथ ही, तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून बनाकर मुस्लिम बहनों का जीवन भी तबाह होने से बचाया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान संचालित कर, बैंक खाते खुलवाकर, उज्ज्वला सिलेंडर देकर तथा जल जीवन मिशन के जरिए गांव-गांव में नल से जल पहुंचाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं को बड़ी राहत दी है।
1 करोड़ 10 लाख परिवारों को 200 करोड़ की राशि का हस्तांतरण —
शर्मा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए हमने सरकार बनते ही सबसे पहले एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया। साथ ही, बालिकाओं को शिक्षा एवं संबल उपलब्ध कराने के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना लागू की। अब इसके तहत गरीब परिवार की बालिकाओं के जन्म पर एक लाख के स्थान पर डेढ़ लाख रुपये का सेविंग बॉण्ड मिलेगा। आज कार्यक्रम में 30 हजार लाभार्थियों को 7.50 करोड़ रूपये की सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जरूरतमंद महिलाओं को 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। आज हमने 1 करोड़ 10 लाख परिवारों को 200 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया है।
बालिकाओं को 5 हजार स्कूटियों का वितरण—
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं तथा साथिन बहनों के मानदेय में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी भी की है। वहीं अब लखपति दीदी की श्रेणी में आने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को ढाई प्रतिशत के बजाय डेढ़ प्रतिशत ब्याज दर पर एक लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना तथा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 5 हजार स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया है। योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित बालिकाओं को उन्होंने बधाई दी। शर्मा ने कहा कि कहा कि किशनगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल के माध्यम से प्रदेश की बेटियों को पायलट बनाया जा रहा है। भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल जल्द शुरू होने जा रहा है। प्रतापगढ़, झालावाड़ और झुंझुनूं में भी फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूलों की स्थापना के लिए एमओयू हो चुके हैं।
वंचित, महिला, बुजुर्ग और दिव्यांगों के कल्याण को समर्पित हमारा बजट —
शर्मा ने कहा कि बजट 2025-26 में हमने वंचित वर्गों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगों के लिए संचालित आवासीय संस्थानों का मैस भत्ता बढ़ाकर 3 हजार 250 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। सभी संभागीय मुख्यालयों पर 50 बेड के सरस्वती हाफ वे होम्स के माध्यम से बालिका गृहों में निवास करने वाली बालिकाओं के 18 वर्ष की होने के बाद भी उन्हें हैंड होल्डिंग की जरूरत होने पर सुविधा भी दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि नारी उत्थान के लिए प्रदेश में 10 जिला मुख्यालयों पर बालिका देखभाल संस्थान की स्थापना, नवगठित नगरीय निकायों सहित अन्य क्षेत्रों में महिलाओं हेतु 500 पिंक टॉयलेट का निर्माण, हर ब्लॉक पर रानी लक्ष्मी बाई केंद्र की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सोलर दीदी के रूप में नया कैडर बनाकर आगामी वर्ष पहले चरण में स्वयं सहायता समूह की 25 हजार महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। साथ ही, राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को अंतिम 5 महीनों में अतिरिक्त पोषण के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना प्रारंभ की जा रही है।
पारदर्शिता के साथ हो रहा भर्ती परीक्षाओं का आयोजन —
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार युवा एवं महिलाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराने की दृष्टि से निरंतर भर्तियां आयोजित कर रही हैं। इस बजट में भी हमने सवा लाख भर्तियों की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्तियां का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता के साथ कर रही है और हमारे एक साल के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। जबकि पूर्ववर्ती सरकार के समय में एक के बाद एक पेपरलीक हुए और युवाओं के सपनों के साथ विश्वासघात हुआ।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना है कि महिलाओं के उत्थान के बिना देश और प्रदेश की प्रगति संभव नहीं है, इसलिए उन्होंने माता बहनों को केंद्र में रखते हुए विकास योजनाएं बनाई है। प्रदेश में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा जा रहा है। राज्य बजट में भी महिलाओं को विभिन्न सौगाते दी गई है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जोन-14 में चार बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त: अन्य स्थानों से हटाए अवैध निर्माण
Next Article कृषक कल्याण से साकार हो रहा समृद्ध राजस्थान का सपना- जिला प्रमुख

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332254
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

रोजदा में खेल मैदान हेतु 50 हजार वर्गमीटर भूमि का पट्टा किया जारी
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने की राज्यपाल से मुलाकात: विधानसभा में हुए नवाचारों के बारे में जानकारी दी
जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा पचास बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त
रोडवेज में अब शिकायत पर भी की गई कानूनी कार्यवाही
नगर निगम ग्रेटर द्वारा स्थापित बाढ़ नियत्रंण कक्षों पर हो रहा समस्याओं का तत्काल समाधान
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account