By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस की कार्यवाही: प्रतापगढ़ के भूमाफिया जानशेर की 12 करोड़ बाजार कीमत की प्रोपर्टी फ्रीज
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस की कार्यवाही: प्रतापगढ़ के भूमाफिया जानशेर की 12 करोड़ बाजार कीमत की प्रोपर्टी फ्रीज
Jaipur

राजस्थान पुलिस की कार्यवाही: प्रतापगढ़ के भूमाफिया जानशेर की 12 करोड़ बाजार कीमत की प्रोपर्टी फ्रीज

RMT network
Last updated: March 5, 2025 4:30 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

● अवैध तरीकों से डरा धमका कर बनाई थी संपत्ति, धमकाने पर प्रतिष्ठित व्यक्ति मुस्तफा बोहरा ने कर ली थी आत्महत्या
● तत्कालीन एसपी प्रतापगढ़ अमित कुमार ने संपत्ति कुर्क करने के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट बना आयकर विभाग को भेजी थी
जयपुर।
बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24 (3) के तहत राजस्थान पुलिस द्वारा पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतापगढ़ जिले के आदतन अपराधी जानशेर खान पुत्र शेरनवाज निवासी अखेपुर की बगवास स्थित 12 करोड़ रुपये बाजार मूल्य की अवैध सम्पत्ति कुल 6.74 हैक्टर कृषि भूमि के विभिन्न खसरों को आयकर विभाग की मार्फत फ्रिज करवा दिया है। आयकर विभाग द्वारा प्रतापगढ़ तहसीलदार व सब रजिस्ट्रार को निर्देशित किया गया है कि जानशेर और उसके साथियों की प्रॉपर्टी किसी भी सूरत में ट्रांसफर नहीं हो सके, यह सुनिश्चित किया जाए।
प्रतापगढ़ के प्रतिष्ठित व्यक्ति ने कर ली थी आत्महत्या
महानिरीक्षक पुलिस (अपराध एवं सतर्कता) श्री प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मुस्तफा बोहरा प्रतापगढ़ शहर के एक नामी प्रतिष्ठित व्यक्ति थे। कुछ लोग अवैध रूप से रूपये वसूलने के लिए उन्हें और परिवार को जान से मारने की धमकिया देकर आये दिन परेशान करते थे। इन्होंने मुस्तफा बोहरा के साथ जमीनों की खरीद व विक्रय के लिए सौदे किये, लेकिन खरीदी हुई जमीनों की रजिस्ट्री करवा कर जमीनों का भुगतान नहीं किया। डरा धमका कर खाली चैक व स्टाम्प्स पर भी हस्ताक्षर करवा लिए।
सुसाईड नोट-मृत्युपूर्व स्टेटमेंट में धमकी व परेशान करने का लगा था आरोप
आरोपियों ने बोहरा की जमीनों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया था। परेशान होकर मुस्तफा बोहरा ने 30 अगस्त 2023 की सुबह विषाक्त सेवन कर लिया। परिजन तुरंत उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। सूचना मिलते ही तत्कालीन एसपी अमित कुमार के निर्देश पर कोतवाली एसएचओ भगवान लाल अस्पताल पहुंचे। वीडियो ग्राफी करवा मृत्यु पूर्व कथन दर्ज किए गए। सुसाईड नोट, मृत्युपूर्व स्टेटमेंट एवं वीडियोग्राफी में जानशेर खान सहित अन्य अभियुक्तों द्वारा काफी परेशान करने के कारण बोहरा ने सुसाईड करना बताया।
आदतन अपराधी है जानशेर
मुल्जिम जानशेर तथा उसके साथियों को पुलिस ने 31 अगस्त,2023 को गिरफ्तार किया गया था। जानशेर खान प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली का आदतन अपराधी है। इसी अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य भी सामने आये कि अभियुक्त जानशेर ने प्रतापगढ़ में कई सारे निर्दोष लोगों के साथ धोखाधडी करके एवं अवैध धन्धों से कई करोड़ों की सम्पतियां अर्जित कर अलग-अलग लोगों के नाम करा रखी है।
निवर्तमान एसपी अमित कुमार ने बनाया 10 बेनामी प्रोपर्टी का लेखा जोखा
इस प्रकरण में 28 दिसम्बर 2023 को निवर्तमान एसपी हाल डीसीपी वेस्ट जयपुर अमित कुमार द्वारा जानशेर की 10 बेनामी प्रोपर्टियों का लेखा जोखा तैयार कर सभी साक्ष्यों के साथ जॉइंट कमिश्नर आयकर विभाग (बेनामी निषेध) को एक इस्तगासा भेजा गया था। जिसमें प्रतापगढ़ में करीब 12 करोड़ की कृषि भूमि जानशेर ने अपने सहयोगी बसंती लाल मीणा, राधेश्याम मीणा व सरमथ मीणा, भग्गाराम के नाम पर खरीदी है। जिसके खसरा नम्बर 466, 501, 509 होकर कुल रकबा 6.74 हैक्टर है। उक्त कृषि भूमि पर वर्तमान मे जानशेर खान का ही कब्जा है। उक्त भूमि के सम्बन्ध में संयुक्त खातेदार किशोर मीणा के कथनों से प्रमाणित है।
चार लोगों को भेजा नोटिस
इनकम टैक्स द्वारा उक्त प्रोपर्टीयो के संबंध में चार उन लोगों के नाम नोटिस भेजा है जिनके नाम जानशेर ने संपत्ति दर्ज करवाई थी। इसके तहतबसन्ती लाल मीणा निवासी वार्ड नम्बर 2 अखेपुर, राधेश्याम मीणा पुत्र शंकर लाल निवासी मीनो का मोहल्ला अखेपुर, भग्गाराम मीणा पुत्र वक्ताराम निवासी 35 छोटा धामनिया तहसील अरनोद एवं सरमथ लाल मीणा पुत्र मोहन लाल निवासी सानोती कुल थाना प्रतापगढ को नोटिस भिजवाया गया है।
तहसीलदार व सब-रजिस्ट्रार को किया निर्देशित
आयकर विभाग ने उक्त सभी की प्रोपर्टीयो को बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24 (3) के तहत फ्रीज कर प्रतापगढ तहसीलदार व सब-रजिस्ट्रार को इनकी प्रोपर्टीयो का हस्तानान्तरण किसी भी हालात में नहीं हो, यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजकॉप सिटीजन एप से युवती ने मांगी हेल्प, मात्र 15 मिनिट में पहुंची पुलिस: बाथरूम में बंद युवती को डिटेन कर होटल मैनेजर को किया गिरफ्तार
Next Article चार माह का एक्शन प्लान बनाकर करें अकृषि क्षेत्र के बकाया ऋणों की वसूली: लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी सख्त कार्यवाही

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418558
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

राजस्व मण्डल: 24 कार्मिक अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत
पू. सी. रेलवे द्वारा स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने हेतु 142 स्टेशनों पर “ओएसओपी” स्टॉल स्थापित
पेपर लीक माफियाओं के खिलाफ त्वरित कार्रवाई से प्रदेश के युवाओं को मिला सुकून, जहां समस्याएं हैं वहां हम समाधान देते हैं-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
दीपावली पर जेडीए में लक्ष्मी पूजन
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया विद्याधर नगर क्षेत्र का दौरा, जेडीए एवं निगम के अधिकारियो को दिये निर्देश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account