जयपुर। मयंत्रा इवेंट्स की ओर से 1 व 2 मार्च को बनीपार्क गुलाब उद्यान, जनउपयोगी भवन में दो दिवसीय होली एंड समर एक्जीबिशन सेल का आयोजन किया गया।

2 मार्च को एग्जीबिशन के मुख्य अतिथि संपादक नवल किशोर शर्मा का एग्जीबिशन की आयोजक कुसुम रूंगटा ने उपहार देकर अभिनंदन किया। कुसुम रूंगटा ने एग्जिबिशन में लगी सभी स्टालों के एग्जीबिटर्स से संपादक नवल किशोर शर्मा का परिचय कराया।

नवल किशोर शर्मा ने सभी स्टालों पर विजिट कर उनके प्रोडक्ट की सराहना की ओर उनको बधाई ओर शुभकामनाएं दी।
एक्जीबिशन की आयोजक कुसुम रुंगटा ने बताया कि एग्जीबिशन में होम मेड फूड प्रोडक्ट्स,होम डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स,फैंसी ओर पार्टीवियर साड़ियां,लहंगा कुर्ती, आर्टिफिशियल ज्वैलरी सहित घर की जरूरत का सामान की स्टालों पर विजिटर्स ने जमकर खरीददारी की।

दो दिवसीय एग्जिबीशन में एक हजार से ज्यादा विजिटर्स आए। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र व राज मीडिया टीवी रहा।
