मुरलीपुरा जोन में नगरीय विकास कर नहीं जमा करवाने वाले 10 संपत्तियों को किया कुर्क
जयपुर। नगरीय विकास कर एवं विज्ञापन शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली के लिये फरवरी माह में जोनवार वार्डवाईज कैम्प आयोजित किये जा रहे है जिसकी शुरूआत 3 फरवरी से की गई। मुरलीपुरा जोन में सोमवार को नगरीय विकास कर नहीं जमा करवाने वाले 10 सम्पत्तिधारकों की सम्पत्तियों को कुर्क किया।
उपायुक्त राजस्व प्रथम अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन एक या दो वार्डो के संयुक्त कैम्प रखे जा रहे है। कैम्प का समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक रहेगा। कैम्प स्थल पर सम्पूर्ण राजस्व टीम व स्पैरो टीम उपस्थित रहेगे। सोमवार को जगतपुरा जोन के वार्ड नं. 108, 112 विवेक विहार त्रिभुजाकार पार्क जगतपुरा, झोटवाड़ा जोन के वार्ड नं. 53, 56 रंगोली गार्डन प्लाजा महाराना प्रताप रोड़, मालवीय नगर जोन के वार्ड नं. 126, 130 इन्द्रा पैलेस जी.टी रोड़, मानसरोवर जोन के वार्ड नं. 72, 73 पार्षद कार्यालय के पास वार्ड नं. 72 वी.टी रोड मानसरोवर, मुरलीपुरा जोन के वार्ड नं. 1, 2 शुभप्रिय मैरिज गार्डन नींदड मोड़, सांगानेर जोन के वार्ड नं. 86 पब्लिक पार्क, सेंट जोसेफ स्कूल के पास दुर्गापुरा एवं विद्याधर नगर जोन के वार्ड नं. 26, 27, 35 विद्याधर नगर जोन कार्यालय अम्बाबाडी सर्किल पर कैम्प आयोजित किये गये।

उन्होंने बताया कि जगतपुरा जोन में 2 लाख 66 हजार 937 रूपये, झोटवाड़ा जोन में 6 लाख 30 हजार 097 रूपये, मालवीय नगर जोन में 12 लाख 24 हजार 757 रूपये, मानसरोवर जोन में 3 लाख 74 हजार 182 रूपये, मुरलीपुरा जोन में 15 लाख 88 हजार 185 रूपये, सांगानेर जोन में 4 लाख 11 हजार 010 रूपये एवं विद्याधर नगर जोन में 1 लाख 37 हजार 789 रूपये का राजस्व प्राप्त किया।
उपायुक्त राजस्व प्रथम अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नगरीय विकास कर एवं विज्ञापन शुल्क की वसूली हेतु 3 फरवरी से वार्डवार शिविर लगाये जा रहे है। संपतिधारक निर्धारित दिनांक से अपने वार्ड के कैम्प में उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ लेकर मौके पर ही नगरीय विकास कर, गृहकर एवं विज्ञापन शुल्क जमा करा सकते है, विशेष जानकारी के लिए टोल फ्री नं. 18005728545 पर सम्पर्क कर सकते है, बकाया गृहकर की सम्पूर्ण राशि जमा कराने पर मूल गृहकर की राशि पर 50 प्रतिशत छूट तथा पेनल्टी पर 100 प्रतिशत छूट दी गयी है वर्ष 2007-2008 से 2010-11 तक के बकाया नगरीय विकास कर में ब्याज पेनल्टी पर 100 प्रतिशत छूट के साथ-साथ मूल राशि पर भी 50 प्रतिशत छूट दी गई है। वर्ष 2011-12 से 2023-24 तक बकाया नगरीय विकास कर की राशि जमा कराने पर पेनल्टी पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है।
मंगलवार को यहां लगेगे कैम्पः-
मंगलवार को जगतपुरा जोन के वार्ड नं. 109, 110, 113 जे.टी.एम. मॉल मॉडल टॉउन जगतपुरा, झोटवाड़ा जोन के वार्ड नं. 55, 58 क्राउन स्क्वायर वैशाली नगर, मालवीय नगर जोन के वार्ड नं. 127, 131, 132 सामुदायिक केन्द्र करधनी शॉपिंग सेन्टर रोड़ मालवीय नगर, मानसरोवर जोन वार्ड नं. 76 रोज गार्डन के पास मानसरोवर, मुरलीपुरा जोन वार्ड नं. 3, 4 शुभप्रिय मैरिज गार्डन नींदड मोड़, सांगानेर जोन के वार्ड नं. 87 पब्लिक पार्क, तरू छाया नगर एवं विद्याधर नगर जोन में वार्ड नं. 26, 27, 35 विद्याधर नगर जोन कार्यालय अम्बाबाड़ी सर्किल पर कैम्प आयोजित किये जायेगे।
