जयपुर। बिरला ऑडिटोरियम में 7 फरवरी से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय रॉयल ज्वैलरी शो का आयोजन किया जा रहा है। रॉयल ज्वैलरी शो का उद्घाटन 7 फरवरी को राजसमंद विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने फीता काटकर किया।

विधायक दिप्ती माहेश्वरी ने शो में लगी सभी स्टालों पर विजिट किया और ज्वेलर्स द्वारा लगाई गई ज्वेलरी की सराहना की। रॉयल ज्वैलरी शो के आयोजक जेडी माहेश्वरी और गोकुलदास माहेश्वरी ने विधायक दिप्ती माहेश्वरी का बुके देकर अभिनंदन किया।

रॉयल ज्वैलरी शो में कुंदन, मीना,गोल्ड व डायमंड ज्वेलरी कलेक्शन देखने को मिला। शो में रॉयल ज्वैलरी के अलावा पार्टी वियर,कंटेंपरेरी ज्वेलरी कलेक्शन आकर्षण का केंद्र रही।
रॉयल ज्वैलरी शो में प्रदेश सहित देशभर से ज्वेलर्स अपनी यूनिक ज्वेलरी कलेक्शन लेकर आए हैं। उद्घाटन के अवसर पर संपादक नवल किशोर शर्मा,लवीना चोथरमानी सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे।
