जयपुर। जयपुर के मयूर स्कूल, सीतापुरा में प्री-स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें 100 से अधिक प्री-स्कूल्स को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बगरू के विधायक कैलाश वर्मा और अतिरिक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण पंकज ओझा थे।
यह एक अनूठा आयोजन था, जहां पहली बार प्री-स्कूल्स के लिए एक पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब, मुंबई, गोवा और अन्य राज्यों से स्कूलों के निदेशक और प्राचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम में लिटिल रॉयल्स फैशन रनवे का आयोजन भी हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में अल्का भाटी, डॉ. शालिनी माथुर, श्वेता मोदी, और विनय कुमावत शामिल थे।
इस अवसर पर द फाउंडेशन टाइम्स अखबार का भी शुभारंभ किया गया। पुरस्कार विभिन्न मानकों, उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के आधार पर दिए गए।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजक नीलम सक्सेना, डॉ. निधि सिंह टाक, और अथर अंसारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। साथ ही, अप्लव सक्सेना, एस्थीट मीडिया, पैशन डांस अकादमी, और अन्य सहायक भागीदारों EHCC अस्पताल, फूलवारी सोशल ग्रुप, अमृतसर सूट्स, स्मार्ट सर्कल, रामा कुर्तियां का योगदान भी सराहनीय रहा।
प्री-स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 का आयोजन: 100 से अधिक प्री-स्कूल्स को किया सम्मानित
