जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण की अटल विहार आवासीय योजना में 284 भूखण्डों के लिए बुधवार, 18 दिसम्बर से आनलाईन आवेदन प्रारम्भ किये जायेंगे। जिनका आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण की अटल विहार, गोविन्द विहार एवं पटेल नगर तीन आवासीय योजनाओं का नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा की उपस्थिति में 15 दिसम्बर, 2024 को शुभारम्भ किया गया। उक्त योजनाओं में पृथक-पृथक श्रेणियों के 756 भूखण्डोें के आनलाईन आवेदन आमंत्रित कर लॉटरी द्वारा आवंटन किया जायेगा।
जयपुर विकास आयुक्त आनन्दी ने बताया कि मुख्यमंत्री महोदय के कुषल नेतृत्व में गरीब एवं मध्यम वर्ग के आवास का सपना साकार करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जयपुर में प्रमुख लोकेषनों पर विकसित तीन विभिन्न आवासीय योजनाओं में पृथक-पृथक श्रेणियों के 756 भूखण्डो का आवंटन ऑनलाईन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।
जेडीसी ने बताया कि जविप्रा द्वारा जोन-12 में कालवाड़ रोड पर चक पीथावास उर्फ नारी का बास में अटल विहार आवासीय योजना विकसित की गई है। योजना में ऑनलाईन आवेदन दिनांक 18.12.2024 से 17.01.2025 तक किये जा सकेंगे हैं। जिसमें कुल 284 भूखण्ड है। अटल विहार आवासीय योजना योजना की लॉटरी 29.01.2025 को निकाली जायेगी। उक्त योजना में 45 वर्गमीटर से 220 वर्गमीटर तक के भूखण्ड उपलब्ध हैं। 45 व. मी. तक के भूखण्डों की संख्या 43, 46-75 व. मी. तक के भूखण्डों की संख्या 99, 76-120 वर्ग मीटर तक के भूखण्डों की संख्या 11, 121-220 वर्ग मीटर तक के भूखण्डों की संख्या 96 एवं 220 वर्ग मीटर से अधिक भूखण्डो की संख्या 35 है। योजना की आरक्षित दर रूपये 14,000 है।
उक्त योजना में आवेदन करने से संबंधित विस्तृत जानकारी, जविप्रा की वेबसाइट www.jda.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन या ई-मित्र कियोस्क केन्द्रो के माध्यम से स्वीकार किए जाएगें।
अटल विहार आवासीय योजना में 284 भूखण्डों के लिए आज से आनलाईन आवेदन होंगे प्रारम्भ
