हास्य एवं वीररस के साथ-साथ राजस्थानी कविताओं की भी दी जायेगी प्रस्तुति
जयपुर। जयपुर समारोह-2024 की श्रृंखला के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर द्वारा 7 दिसम्बर को कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिसमें 10 से भी अधिक कवियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जायेगी।
अतिरिक्त आयुक्त सीमा कुमार ने बताया कि जयपुर समारोह-2024 के अन्तर्गत 7 दिसम्बर 2024 को राम लीला मैदान, न्यूगेट पर सायं 6 बजे से कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जिसमें हास्य सम्राट जानी बैरागी, लाफ्टर चैंपियन सुरेश अलबेला, राजस्थानी गीतकार दुर्गादान गौड़, कवयित्री नेहा शर्मा, किशोर पारीक किशोर, देवकरण मेघवंशी, दीपा सैनी, रोहित चौधरी एवं शंकर शिखर प्रस्तुति देगे। आमजन के लिये कवि सम्मेलन में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। हास्यरस, वीररस के साथ-साथ राजस्थानी कविताओं की भी प्रस्तुति दि जायेगी।
नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित जयपुर समारोह के अन्तर्गत 7 दिसम्बर 2024 को आयोजित होगा कवि सम्मेलन
