By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राइजिंग टोंक इन्वेस्टर मीट में साकार हुई औद्योगिक विकास की संकल्पना, निवेशकों ने किए 2525.63 करोड़ रूपये के 82 एमओयू
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राइजिंग टोंक इन्वेस्टर मीट में साकार हुई औद्योगिक विकास की संकल्पना, निवेशकों ने किए 2525.63 करोड़ रूपये के 82 एमओयू
Jaipur

राइजिंग टोंक इन्वेस्टर मीट में साकार हुई औद्योगिक विकास की संकल्पना, निवेशकों ने किए 2525.63 करोड़ रूपये के 82 एमओयू

RMT network
Last updated: November 30, 2024 8:23 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर में आगामी 9 से 11 दिसंबर तक प्रस्तावित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 की कड़ी में शुक्रवार को जिला स्तरीय राइजिंग टोंक इन्वेस्टर मीट का समारोहपूर्वक आयोजन कृषि ऑडिटोरियम में हुआ। इस दौरान जिले के औद्योगिक विकास की संकल्पना साकार हुई। कार्यक्रम में निवेशकों ने उत्साह से 2525.63 करोड़ रुपए के 82 एमओयू किये जिससे हज़ारों लोगो को रोजगार मिलेगा। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिले के औद्योगिक परिवेश और उद्योग व्यापार पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने निवेशकों और उद्यमियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट के लिए 82 एमओयू के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे 2525 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आएगा। लगभग 7 हजार से अधिक लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार यह मीट जिले में औद्योगिक वातावरण को तैयार कर युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने में सहायक होगी।
नागर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का लक्ष्य राजस्थान को औद्योगिक दृष्टि से देश का अग्रणी राज्य बनाना है। इसलिए राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के प्रथम वर्ष में ही औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ा दिये है। राज्य स्तर पर हर एमओयू की मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि निवेशकों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। प्रभारी मंत्री ने कहा कि इंडस्ट्री को चलाने के लिए सबसे अधिक आवश्यकता ऊर्जा की होती है। राज्य सरकार सौर ऊर्जा एवं अक्षय ऊर्जा में देश में प्रथम पायदान पर है। साथ ही, राज्य को ऊर्जा की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार ने कई निर्णय लिए है। आरडीएसएस योजना के तहत किसान, उपभोक्ता एवं औद्योगिक संस्थानों को पर्याप्त बिजली देने की व्यवस्था की जा रही है। उद्योगों को बिना ट्रिपिंग के बिजली मिले, इसके लिए सिस्टम में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने सभी से पीएम सूर्य घर योजना को अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि किसी भी देश एवं राज्य की तरक्की में इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उनके नेतृत्व में देश निरंतर विश्व में आर्थिक शक्ति के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। जलदाय मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने नई सरकार बनते ही ईआरसीपी परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए मध्य प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया, ताकि पूर्वी राजस्थान के हर खेत, हर घर एवं हर उद्योग को पर्याप्त पानी मिल सके। यह परियोजना राजस्थान के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि राइजिंग टोंक इन्वेस्टर मीट के माध्यम से राज्य सरकार की मंशानुरूप निवेशकों एवं उद्यमियों को व्यापार के अनुकूल वातावरण उपलब्ध करवाकर समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। रीको औद्योगिक संघ टोंक के अध्यक्ष लोकेश जैन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर जिले में औद्योगिक वातावरण तैयार करने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं सुविधाएं मुहैया करा रही है। उद्यमियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाकर देश एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में सहायक बनना चाहिए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के तहत बहुत सी योजनाएं संचालित हो रही है। साथ ही, सरकार उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल समाधान भी कर रही है। उन्होंने कहा कि टोंक जिले में औद्योगिक विकास की प्रचुर संभावनाएं है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article आदि महोत्सव-2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर द्वारा RRR सेन्टर बना मुख्य आकर्षण का केन्द्र
Next Article प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेंगी, विकास के नये आयाम स्थापित होंगे- उप मुख्यमंत्री,दिया कुमारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457902
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के 10वे वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन, देशभर से जुटे प्रतिनिधि
ब्यूटी पीजेंट क्वीन ऑफ इंडिया के पीआई राउंड में सेलेक्ट हुई 40 मॉडल्स
जविप्रा ने ई-जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के लिए जारी किए नए दिशा-निर्देश
उत्तर पश्चिम रेलवे 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाएगा स्वच्छता पखवाडा
राजस्थान रोडवेज के दिल्ली आगार ने अर्जित की इतिहास की सर्वाधिक आय
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account