जयपुर। चतुर्थ राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर एवं जयपुर पीठ में 21 दिसम्बर, 2024 को होगा। पहले यह 14 दिसम्बर, 2024 को आयोजित हो रही थी।
इसी प्रकार समस्त अधीनस्थ न्यायालयों, न्यायाधिकरणों, प्राधिकरणों, आयोगों, मंचों तथा अन्य अद्र्ध न्यायिक कार्यवाहियों की सुनवाई करने वाले प्राधिकारियों में 14 दिसम्बर के स्थान पर 22 दिसम्बर को पुर्ननिर्धारित की गई है।
विशिष्ट शासन सचिव, विधि सुरेन्द्र पुरोहित ने बताया कि 13 दिसम्बर को राजस्थान उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों के बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
चतुर्थ राष्ट्रीय लोक आदालत का आयोजन 21 दिसम्बर को होगा
