आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है। काम का बोझ, व्यक्तिगत संबंधों की उलझनें और अन्य कई बातें हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। तनाव न केवल हमारे मन को, बल्कि हमारे शरीर को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए आज के दौर में स्ट्रेस मैनेजमेंट एक चैलेंज बनकर हमारे सामने आ गया है। हालांकि, इस समस्या से निपटने के लिए योग एक असरदार तरीका हो सकता है। योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि मन को शांत और तनावमुक्त भी करता है। इसलिए यहां हम कुछ ऐसे योगासन बताने वाले हैं, जो तनाव को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।
योग कैसे तनाव कम करने के लिए असरदार है?
शरीर और मन को शांत करता है- योग शरीर और मन को एक साथ जोड़ता है। नियमित रूप से योग करने से शरीर की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और तनाव कम होता है।
सांस पर नियंत्रण- योग में प्राणायाम की अहम जगह है। प्राणायाम से सांस पर नियंत्रण होता है और मन शांत होता है।
ध्यान- योग करते समय हमें अपना पूरा फोकस सांसों पर करना होता है। इससे हमारा फोकस बेहतर बनता है और तनाव कम होता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार- योग ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और शरीर के सभी अंगों को भरपूर ऑक्सीजन मिल पाता है। इससे भी तनाव कम होता है।
एंडोर्फिन रिलीज- योग से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जो दर्द कम करता है और खुशी का एहसास कराता है।
तनाव कम करने के लिए 5 असरदार योगासन
वृक्षासन – यह आसन संतुलन और फोकस को बढ़ाता है।
त्रिकोणासन- यह आसन शरीर को लचीला बनाता है और तनाव को कम करता है।
भुजंगासन- यह आसन पीठ के दर्द को कम करता है और तनाव दूर करता है।
शशांक आसन- यह आसन तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है।
शवासन- यह आसन शरीर और मन को पूरी तरह से शांत कर देता है और तनाव कम करता है।
योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
शुरुआत में एक योग ट्रेनर से मार्गदर्शन लेना बेहतर होता है। इससे चोट लगने का खतरा कम होता है।
योगासन करते समय आरामदायक कपड़े पहनें। टाइट कपड़े पहनने से मूवमेंट ठीक से नहीं हो पाती और चोट लगने का खतरा रहता है।
खाली पेट या खाने के 2-3 घंटे बाद योगासन करें।
योगासन के लिए शांत और शोरमुक्त जगह चुनें।
योग करते समय जल्दबाजी न करें और धीरे-धीरे योग करना शुरू करें। ऐसा करने से आपको बेहतर परिणाम देखने मिलेंगे।
तनाव कम करने के लिए और क्या किया जा सकता है?
पूरी नींद लें- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी है।
हेल्दी खाना खाएं- फलों, सब्जियों और फाइबर व प्रोटीन से भरपूर फूड्स खाएं।
गाने सुनें- गाने सुनने से मन शांत होता है और हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं।
दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं- अपने सोशल कनेक्शन्स को मजबूत बनाने की कोशिश करें।
स्ट्रेस को कम करने में कुछ योगासन हो सकते हैं काफी मददगार
