By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: निवेशकों को आकर्षित करने हेतु 4 नवंबर को रियाद में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर मीट का आयोजन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > निवेशकों को आकर्षित करने हेतु 4 नवंबर को रियाद में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर मीट का आयोजन
Jaipur

निवेशकों को आकर्षित करने हेतु 4 नवंबर को रियाद में ‘राइजिंग राजस्थान’ इन्वेस्टर मीट का आयोजन

RMT network
Last updated: November 4, 2024 9:23 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब सरकार और व्यापार जगत के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा; सऊदी अरब को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 में ‘पार्टनर कंट्री’ बनने का आमंत्रण दिया जाएगा
जयपुर। ‘
राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के तहत विदेशी निवेशकों, कॉरपोरेट जगत और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित करने के लिए उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के.के विश्नोई के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब के दौरे पर रवाना हुआ है। अपनी तीन दिवसीय यात्रा में यह प्रतिनिधिमंडल 04 नवंबर को रियाद में आयोजित इन्वेस्टर मीट में हिस्सा लेगा और सऊदी अरब सरकार के अधिकारियों एवं वहां के सार्वजनिक और निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों और व्यापार और व्यवसाय से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात करेगा। इसमें सऊदी अरब के सहायक निवेश मंत्री इंजी. इब्राहिम युसेफ अल मुबारक से होने वाली मुलाकात शामिल है, जिसके दौरान सउदी अरब को ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के ‘पार्टनर कंट्री’ के रूप में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
सऊदी अरब के दौरे पर जा रहे राज्य सरकार के इस प्रतिनिधिमंडल में, राज्य मंत्री विश्नोई के अलावा, राजस्थान सरकार के वित्त (व्यय) विभाग के सचिव नवीन जैन, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव संदेश नायक, डीएमआईसी के अतिरिक्त आयुक्त नवनीत कुमार और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
प्रदेश के इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन, मशीनरी, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि समाधान, एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूशन और इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी जैसे क्षेत्रों में सऊदी अरब से निवेश लाने के उद्देश्य से यह प्रतिनिधिमंडल अलफनार प्रोजेक्ट्स, एसएबीआईसी, एसईडीसीओ कैपिटल, अल मुहाइदीब ग्रुप, जेद्दा चैंबर, बिनज़ागर ग्रुप, बसम ग्रुप और अब्दुल्ला हाशिम कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा और उन्हें राजस्थान के व्यापारिक माहौल को निवेश अनुकूल बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी देगा।
इसके अलावा, इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री विश्नोई सऊदी अरब में भारतीय राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान के साथ रियाद में आयोजित इंडिया फूड फेस्टिवल का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी बिल्ड में इंडिया पैवेलियन के उद्घाटन समारोह, जिसे फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) की अगुवाई में आयोजित किया जा रहा है, में भी भाग लेगा। साथ-ही-साथ, यह प्रतिनिधिमंडल जेद्दाह में मौजूद एक पुरातात्विक स्थल ओल्ड बलद का दौरा करेगा और उनके एवं राजस्थान स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के बीच साझेदारी के अवसरों की भी तलाश करेगा।
अपने सऊदी अरब प्रवास के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल भारतीय मूल के लोगों और अप्रवासी राजस्थानी समुदाय के लोगों, जिन्होंने वहां नाम और प्रसिद्धि अर्जित की है और देश और राजस्थान को गौरवान्वित किया है, से भी मिलेगा और उन्हें अपनी जन्मभूमि से फिर से जुड़ने के लिए आमंत्रित करेगा।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में आयोजित होने वाले ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार बड़े पैमाने पर देशी और विदेशी निवेशकों, संस्थाओं और कॉरपोरेट जगत के शीर्ष अधिकारियों से लगातार बैठकें कर रही हैं, ताकि आने वाले समय में प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश हो सके और ‘विकसित राजस्थान’ के लक्ष्य को पूरा करने की ओर बढ़ा जा सके।
इसके तहत पिछले कुछ महीनों में दिल्ली, मुंबई, सियोल (दक्षिण कोरिया), जापान के टोक्यो और ओसाका, संयुक्त अरब अमीरात के दुबई और अबू धाबी, कतर की राजधानी दोहा, जर्मनी के म्यूनिख और ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इस तरह के इन्वेस्टर रोड शो आयोजित किये जा चुके हैं, ताकि निवेशकों को राजस्थान से जुड़ने, प्रदेश में निवेश हेतु आमंत्रित करने और उन्हें राज्य सरकार द्वारा बनायी गयी निवेशक-अनुकूल नीतियों और अवसरों से अवगत कराया जा सके। इस व्यापक आउटरीच के परिणामस्वरूप राजस्थान सरकार को अब तक 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव (एमओयू) प्राप्त हुए हैं, जो राज्य सरकार के प्रयासों में निवेशक और व्यापार समुदाय के जबरदस्त विश्वास को दर्शाता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मेजर मिनरल ब्लॉक्स की सफल नीलामी में राजस्थान ने समूचे देश में फहराया परचम
Next Article श्री राधे कलेक्शन की 9वी वर्षगांठ पर ग्राहकों को उपहार ओर मिठाई दी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

502911
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

हरियालो राजस्थान वृक्षारोपण महाभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य हुआ पार
विद्युत निगमों में तकनीशियन के 216 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन 21 फरवरी से 20 मार्च तक
फेक न्यूज़ व डीप फेक पर लगाम : ISB और राजस्थान पुलिस की विशेष कार्यशाला
पूर्ण भव्यता मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
पहलगाम में मारे गए जयपुर के नीरज का अंतिम-संस्कार: मुख्यमंत्री भजनलाल ने मां के आंसू पोंछे
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account