जयपुर। राजस्थान ब्राह्मण यूथ विंग की ओर से 27 अक्टूबर को खातीपुरा चौराहा स्थित स्वर्ण महल में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत हातोज धाम के महंत व हवामहल विधायक बालमुकनंदा चारिय महाराज व अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके की गई।

संस्था अध्यक्ष जीतेश शर्मा, महामंत्री सुरजीत शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष नितेश शर्मा व अन्य पदाधिकारियो ने विधायक बालमुकुंदाचारिय महाराज,संपादक नवल किशोर शर्मा, सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी लक्ष्मण गौड़, संस्था के संरक्षक सेवानिवृत आई जी हरि प्रसाद शर्मा,खाद्य सुरक्षा विभाग के एडिशनल कमिश्नर पंकज ओझा, भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारी पूजा कपिल, सीएमआर से महेश शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा,सुनील उदइया सहित विप्र समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का दुपट्टा ओढ़ाकर विशेष सम्मान किया।


इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग के एडिशनल कमिश्नर पंकज ओझा,वरिष्ठ आरएएस अधिकारी जी एल शर्मा ने अपने गीतों से कार्यक्रम का समा बांधा। दीपावली सम्मेलन समारोह में संस्था के प्रदेश सचिव रामेश्वर शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष युवराज शर्मा, संगठन मंत्री सौरभ शर्मा,ओपी सेवदा,कैलाश चोटियां, जितेंद्र शर्मा सहित विप्र समाज के सैकड़ो लोग मौजूद रहे। दीपावली सम्मेलन के बाद सभी ने सामूहिक भोज लिया।