By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: जम्मू-कश्मीर चुनाव के परिणाम घोषित: नेकां और कांग्रेस गठबंधन की बनी सरकार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > International > जम्मू-कश्मीर चुनाव के परिणाम घोषित: नेकां और कांग्रेस गठबंधन की बनी सरकार
Internationalदेश

जम्मू-कश्मीर चुनाव के परिणाम घोषित: नेकां और कांग्रेस गठबंधन की बनी सरकार

RMT network
Last updated: October 9, 2024 6:16 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जम्मू। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है। नेशनल कॉन्फ्रेंस बेशक कहे कि जनादेश पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्तीतकरण के संदर्भ में लिए गए फैसले के खिलाफ है। लेकिन यह जनादेश कश्मीर की जनता द्वारा अलगाववाद और कश्मीर बनेगा पाकिस्तान का नारा देने वालों के खिलाफ भी है। यह जनादेश अवामी इत्तिहाद पार्टी और प्रतिबंधित जमाते इस्लामी के खिलाफ भी है, क्योंकि प्रतिबंधित जमाते इस्लामी का समर्थित एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत पाया जबकि संयुक्त राष्ट्र की सिफारिशों में कश्मीर मसले के समाधान की वकालत कर रहे इंजीनियर रशीद के लिए अपनी लंगेट सीट को बचाना मुश्किल हो गया था।
अवामी इत्तिहाद पार्टी ने एक ही सीट और वह भी लंगेट जीती है। इंजीनियर रशीद ने इस सीट से अपने भाई को उम्मीदवार बनाया था जबकि वह खुद इस सीट से वर्ष 2008 और 2014 के विधानसभा चुनाव में जीत चुके हैं। इसके अलावा कुछ पूर्व आतंकी और आतंकियों के रिश्तेदार भी चुनाव मैदान में थे, सब अब विधानसभा की सीढ़ियों से भी दूर रहेंगे। इनमें से अधिकांश अपनी जमानत तक बचाने में असमर्थ रहे हैं।
जमाते इस्लामी ने 18 सीटों पर निर्दलियों को दिया था समर्थन
प्रतिबंधित जमाते इस्लामी ने कश्मीर में लगभग 18 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया था। यह सभी उम्मीदवार मूलत: प्रतिबंधित जमाते इस्लामी के ही सदस्य हैं और इन उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार में या किसी अन्य जगह जमात के साथ अपने रिश्तों को नहीं छिपाया था।
लोकसभा चुनाव 2024 और विधानसभा चुनाव 2024 में उसने बहिष्कार का एलान नहीं किया बल्कि विधानसभा चुनाव में वह पर्दे के पीछे से सक्रिय रही है ताकि उसके समर्थित निर्दलीय जीतें। उसने कुछ सीटों पर अवामी इत्तिहाद पार्टी के उम्मीदवारों का भी समर्थन किया था।
प्रतिबंधित जमाते इस्लामी का एक ही एजेंडा है, कश्मीर में मुस्लिम बहुसंख्यक होने के कारण शरियत बहाली और कश्मीर का पाकिस्तान में विलय। प्रतिबंधित जमाते इस्लामी के नेता जो चुनाव में भाग लेने की इच्छा जता रहे थे, कह रहे थे कि जमात अपने एजेंडे को लेकर स्पष्ट है। अगर यह चुनाव के रास्ते पूरा होता है तो इसमें क्या हर्ज है। इस विकल्प को हम पहले भी अपनाते रहे हैं और आगे भी अपनाएंगे।
अवामी इत्तिहाद पार्टी ने उतारे थे 44 उम्मीदवार
सोपोर में आतंकी अफजल गुरू का भाई एजाज गुरू चुनाव लड़ रहा था। उसे मात्र 129 वोट मिले जबकि सोपोर में 341 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प अपनाया। अवामी इत्तिहाद पार्टी ने 44 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। अवामी इत्तिहाद पार्टी के अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। अवामी इत्तिहाद पार्टी के वरिष्ठ नेता फिरदौस बाबा भी जमानत जब्त कराने वालों में शामिल हैं।
कश्मीर चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व शेख आशिक हुसैन और पीडीपी के पूर्व प्रवक्ता हरबख्श सिंह ने भी अवामी इत्तिहाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, दोनों ही हार गए हैं। शेख आशिक मात्र 963 वोट ही प्राप्त कर सके हैं। प्रतिबंधित जमाते इस्लामी द्वारा समर्थित एक दर्जन उम्मीदवारों में सिर्फ अहमद रेशी ही चुनौती देते नजर आए हैं। हालांकि, वह हार गए हैं, लेकिन उन्होंने 26 हजार वोट लिए हैं। वर्ष 2016 के हिंसक प्रदर्शनों में अहम भूमिका निभाने वाले सरजन अहमद वागे उर्फ सरजन बरकती उर्फ आजादी चाचा जो अभी जेल में बंद हैं, दो सीटों पर चुनाव लड़ रहे थे, दोनों पर ही हार गए। गांदरबल में उनकी जमानत जब्त हो गई है जबकि बीरवाह में वह किसी तरह अपनी जमानत बचाने में सफल रहे हैं।
‘यह चुनाव अलगाववादी एजेंडे का खिलाफ जनादेश’
कश्मीर मामलों के जानकार सलीम रेशी ने कहा कि अब कश्मीरी मतदाता लुभावने नारों के फेर में नहीं फंसता। वह पहले से कहीं ज्यादा परिपक्व है। वह अच्छी तरह जानता है कि उसका भविष्य भारतीय संविधान में सुरक्षित है। अगर उसने अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण के खिलाफ वोट दिया है तो उसने यह मानकर कि अनुच्छेद 370 उसे भारतीय संविधान के दायरे में ही आंतरिक स्वायत्तता प्रदान करता है, अपना वोट दिया है।
अगर वह कहीं भी अलगाववादी एजेंडे का समर्थक होता तो वह कश्मीर को अनसुलझा विवाद बताने वाले इंजीनियर रशीद के उम्मीदवारों को जिताता, अगर वह कश्मीर बनेगा पाकिस्तान के नारे में यकीन रखने वाला होता तो प्रतिबंधित जमाते इस्लामी के समर्थित उम्मीदवारों को वोट देता। अगर उसे आतंकियों और अलगाववादियों से हमदर्दी होती तो कश्मीर में कम से 30 ऐसे उम्मीदवार मैदान में थे जो पूर्व आतंकी हैं, आतंकियों के रिश्तेदार हैं या अलगाववादी खेमे से संबधित रहे हैं, तो सभी जीत गए होते। इसलिए यह चुनाव अलगाववादी एजेंडे का खिलाफ जनादेश है।

TAGGED:देश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की 48 सीटों पर प्रचंड जीत
Next Article 10 नवंबर को जयपुर शहर की हजारों महिलाएं सामूहिक करेगी घूमर नृत्य

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457877
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन जारी : सेना प्रमुख टेरिटोरियल आर्मी भी बुला सकते हैं, राज्यों को इमरजेंसी पावर्स के इस्तेमाल का आदेश
गुरुग्राम पहुंचीं विनेश फोगाट, लोगों ने किया स्वागत
एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
दार्जिलिंग में ट्रेन हादसा: मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मारी, 8 की मौत
राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account