विराट ग्रुप के एमडी विवेक जी चतुर्वेदी रहे महोत्सव के मुख्य अतिथि
जयपुर। विराट ग्रुप और विराट कृष्णव सोसायटी की ओर से वैशाली नगर वेस्ट स्थित कृष्णव रेजिडेंसी परिवार की ओर से नवरात्रि महोत्सव के तहत गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

गरबा महोत्सव के मुख्य अतिथि विराट ग्रुप के एमडी विवेक जी चतुर्वेदी रहे। उन्होंने गरबा महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि डांडिया के बिना नवरात्रि महोत्सव अधूरा माना जाता है। गरबा को दुर्गा शक्ति और ऊर्जा का रूप माना जाता है। गरबा नृत्य मां के लोक गीतों पर किया जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखने के उद्देश्य से गरबा रास व डांडिया महोत्सव का आयोजन पारिवारिक माहौल में किया जाना चाहिए। गरबा महोत्सव सांय 7 बजे से शुरू होकर रात्रि 10 बजे तक चला। गरबा महोत्सव में विराट ग्रुप और विराट कृष्णव सोसाइटी की महिलाओं ने भाग लिया। मां के भजनों और गरबे रास में महिलाओं ने खूब गरबा खेला।

गरबा महोत्सव में महिलाएं, युवतियों और युवकों द्वारा पहने विशेष पोशाकों ने महोत्सव को रोमांचक बना दिया। इस अवसर पर विराट ग्रुप के एमडी विवेक जी चतुर्वेदी द्वारा विभिन्न श्रेणियां में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सोनिया गुप्ता को गरबा रानी का खिताब मिला।

इस तरह ईशान शर्मा को गरबा राजकुमार,दिविंशा जैन गरबा राजकुमारी, नवीन पारीक व एकता पारीक गरबा कपल गोल, प्रतिभा छिपा गरबा स्पार्कलिंग लेडी व अभिषेक माहेश्वरी गरबा मेल डांसर के विजेता बने।
