By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
    April 22, 2024
    हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, सात लोगों की मौत
    May 8, 2024
    राजस्थान में 50 डिग्री तक पहुंचा तापमान, दिल्ली, हरियाणा और यूपी सहित कई राज्यों में IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
    May 23, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अर्शदीप और वरुण के तीन-तीन विकेट से भारत ने सीरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > अर्शदीप और वरुण के तीन-तीन विकेट से भारत ने सीरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त
Sports

अर्शदीप और वरुण के तीन-तीन विकेट से भारत ने सीरीज़ में बनाई 1-0 की बढ़त

RMT network
Last updated: October 7, 2024 5:30 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। ग्वालियर में भारत ने बांग्लादेश को पहले T20I में सात विकेट से हरा दिया। भारत की इस जीत में अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फै़सला किया था, और गेंदबाज़ों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने बांग्लादेश को सिर्फ़ 127 रनों पर रोक दिया, जिसे भारत ने 11.5 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। अर्शदीप को उनके प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्‍कार मिला।अर्शदीप ने मैच के पहले ही ओवर में लिटन दास को पवेलियन भेजकर बांग्लादेश की शुरुआत को ख़राब कर दिया। इसके बाद अपने दूसरे और मैच के तीसरे ओवर में उन्होंने परवेज़ हुसैन को आउट करके बांग्लादेश पर दबाव बना दिया। जब वह डेथ ओवर्स में गेंदबाज़ी करने आए, तो उन्होंने किफ़ायती गेंदबाज़ी की और अपने स्पेल का तीसरा विकेट भी निकाला।
तीन साल बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे वरुण चक्रवर्ती ने भले ही अपने पहले ओवर में 15 रन दिए, लेकिन उसके बाद के तीन ओवरों में उन्होंने सिर्फ 16 रन देकर तीन अहम विकेट निकाले। इसके अलावा उन्होंने बीच के ओवरों में किफ़ायती गेंदबाज़ी करते हुए बांग्लादेश को वापसी का मौक़ा नहीं दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए, 16 गेंदों में 39 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया।
अर्शदीप के पहले दो ओवरों ने ही मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया था। पहले पांच ओवरों में बांग्लादेश की टीम ने 40 रन बनाए थे और उनके दो बल्लेबाज़ आउट हुए थे। हालांकि अगले सात ओवरों में भारतीय गेंदबाज़ों ने जबर्दस्त दबाव बनाया, जिससे भारत ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इन ओवरों के दौरान भारत ने 36 रन देकर चार विकेट लिए।
T20I में अब विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन युवाओं से भरी यह नई भारतीय टीम काफ़ी संतुलित नज़र आ रही है। मयंक यादव और नितीश कुमार रेड्डी ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया। वरुण चक्रवर्ती की वापसी भी प्रभावशाली रही। इसके अलावा भारत ने बल्लेबाज़ी के दौरान सकारात्मक मानसिकता दिखाई। दूसरी ओर, बांग्लादेश के लिए यह दिन निराशाजनक रहा। उनके कई बल्लेबाज ग़लत शॉट चयन की वजह से अपने विकेट गंवा बैठे। वे अगले मैच में अपनी ग़लतियों पर काम करके वापसी करना चाहेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राइजिंग राजस्थान’ के सिंगापुर इन्वेस्टर मीट का आयोजन 8 अक्टूबर को
Next Article बालों की सफेद होने की समस्या के लिए कुछ जड़ी-बूटियां रामबाण साबित हो सकती हैं

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026
पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

519234
Your IP Address : 216.73.217.165

You Might Also Like

रवि शास्त्री ने दी कोहली और रोहित को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह
गृह रक्षा T-20 क्रिकेट: फाइनल में बीकानेर ने अजमेर को दी मात
गुरुग्राम पहुंचीं विनेश फोगाट, लोगों ने किया स्वागत
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे युवा अध्यक्ष बने अजिंक्य नाइक
लखनऊ ने चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, स्टोइनिस ने खेली शतकीय पारी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account