कंपनी 19 सितंबर से 2 करोड़ प्रतिदिन एवरेस्ट मसाले के पैकेट का उत्पादन शुरू कर देगी
जयपुर। भारत की अग्रणी मसाला कंपनी, एवरेस्ट मसाला ने 15सितंबर को होटल आंगन में थोक विक्रेताओं के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया। कंपनी के ब्रांच मैनेजर नॉर्थ, एमसी पांडे, और 30 वर्षों से होलसेल बाजार के वितरक, गौरव परनामी एंड कंपनी के रजनीश परनामी, कम्पनी के मैनेजर नीरज कुमार तिवारी व सभी दुकानदारों के साथ दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।

एवरेस्ट मसाला कंपनी 80 देशों में अपने मसालों का निर्यात करती है और भारत के 10 लाख दुकानदारों के साथ प्रत्यक्ष संबंध रखती है। कंपनी उत्पादन में एक नया कीर्तिमान बनाने के लिए तैयार है, जिसके तहत 19 सितंबर 2024 को उमरगांव, गुजरात में कंपनी के कारखाने में विस्तार किया जाएगा, जिससे एवरेस्ट प्रतिदिन 2 करोड़ पैकेट का उत्पादन शुरू कर देगी।
बैठक का उद्देश्य दुकानदारों को धन्यवाद देना था, जिन्होंने लगातार एवरेस्ट मसाले पर अपना विश्वास बनाए रखा। बैठक में कारखाने की उत्पादन प्रक्रिया, पैकेजिंग, और गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया गया। कंपनी ने अपनी गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की और अपने ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।
