By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
    March 7, 2026
    उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
    March 7, 2026
    भारत के पावरफुल नारी ग्रुप और काली सुपारी द्वारा आयोजित “Influencer & Business Super Excellence Award”, 101 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
    March 6, 2026
    79 अभ्यर्थियों के चयन के बाद 5 के स्थान पर रिव्यू सूची जारी, दस्तावेज सत्यापन हेतु 9 मार्च को बुलाया
    March 6, 2026
    विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं हों सुनिश्चित, सरकारी योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन
    March 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    भव्यता, उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया घूमर महोत्सव
    November 20, 2025
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस राजस्थान की आकान्शां चौधरी ने स्प्लिट्सविला से बनाई नई पहचान
    February 6, 2026
    लावण्या शर्मा बनी मिस एलीगेंट राजस्थान
    February 6, 2026
    अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 के विजेताओं के लिए लाइव पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन
    February 6, 2026
    मिस ग्लोब इंडिया विनर जैस्मीन राणा मिस ग्लोब इंडिया के ऑफिशियल अनाउंसमेंट व प्रेसवार्ता के लिये पहुंची जयपुर
    January 21, 2026
    सनी देओल की बॉर्डर-2 ने रिलीज से पहले बनाया दबदबा
    January 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: 13 से 15 सितंबर तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का आयोजन
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > 13 से 15 सितंबर तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का आयोजन
Jaipur

13 से 15 सितंबर तक राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट का आयोजन

RMT network
Last updated: September 13, 2024 8:31 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट (आरडीटीएम) का चौथा संस्करण 13 से 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण आयोजन फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (एफएचटीआर) और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में होगा जिसमें केंद्रीय पर्यटन विभाग भी अहम भूमिका निभा रहा है। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार शाम कार्यक्रम का उद्घाटन होगा जिसमें डिप्टी सीएम दिया कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद, 14 और 15 सितंबर को बिड़ला ऑडिटोरियम में मार्ट में 200 से अधिक स्टॉल और 600 से ज्यादा हेरिटेज होटल्स का प्रदर्शन किया जाएगा। मार्ट में बी2बी के साथ-साथ शाम 5 बजे से बी2सी बैठकें होंगी जिनमें आमजन भी हिस्सा लेकर अपने इवेंट के लिए होटल्स व सुविधाओं की जानकारी ले सकेंगे।  आयोजन में 1,300 खरीदारों और 7,000 से अधिक आगंतुकों की उपस्थिति की उम्मीद है। विभिन्न ट्रैवल प्लानर्स, टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स, होटलियर्स, इवेंट प्लानर्स, वेडिंग प्लानर्स, मीटिंग , इंसेंटिव, कॉन्फरेन्सेस एंड  एग्जीबिशन (माइस) आर्गेनाइजर और टूरिज्म स्टेकहोल्डर्स इस मार्ट में शामिल होंगे, जो विजिटर्स को राजस्थान के विभिन्न आकर्षणों और सुविधाओं से परिचित कराएंगे। मार्ट में शामिल होने जा रहे  प्रतिनिधि 16 सितंबर को राजस्थान फेम टूर के लिए रवाना होंगे।
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गयी। वार्ता में शासन सचिव, पर्यटन, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग रवि जैन,  पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा, एफएचटीआर के प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह चंदेला, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, जनरल सेक्रेटरी सीए वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने मंच साझा किया। रवि जैन ने कहा कि टूरिज़्म एक ‘वर्ड ऑफ़ माउथ’ इंडस्ट्री है। राजस्थान में देशी-विदेश पर्यटकों की नियमित आवाजाही रहती है। इस परिप्रेक्ष्य में, देश-विदेश से राजस्थान आने वाले व्यवसायियों, पर्यटकों और नियोक्ताओं को सुविधाएं प्रदान की जाए इसी दिशा में विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और आरडीटीएम में पर्यटन को बढ़ावा देने के सभी प्रयास साकार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल के बाद से राजस्थान में घरेलू पर्यटन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जब पर्यटक राजस्थान आते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि राजस्थान केवल वीडियो में दिखाए गए पर्यटन तक सीमित नहीं है। वास्तव में पर्यटन के लिहाज से राजस्थान काफी समृद्ध है इसीलिए पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। यह केवल बाहरी पर्यटकों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्थानीय लोगों को भी कई प्रकार से लाभ होता है। पर्यटकों के आगमन से राजस्थान में रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
एफएचटीआर के प्रेसिडेंट कुलदीप सिंह चंदेला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि इस बार आरडीटीएम की थीम वेडिंग, इन्सेंटिव, कांफ्रेंस और इवेंट तय की गई है। राजस्थान में टूरिज्म प्रमुख उद्योग है। आरडीटीएम में बी2बी और बी2सी मीटिंग्स के दौरान टूर ऑपरेटर्स और बायर्स व टूरिज्म सेक्टर से जुड़े स्टेक होल्डर्स एक मंच पर आएंगे। मीट से प्रदेश का पर्यटन एक नए आयाम तक पहुंचेगा और पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिलेगा। साथ ही 16 सितंबर को राटो के सहयोग से फेम ट्यूर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर से मंडावा, जोधपुर, पुष्कर, बूंदी, रणथम्भौर, कुंभलगढ़ का टूर  शामिल है। प्रदेश में आने वाले टूर ऑपरेटर्स को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की संस्कृति देखने को मिलेगी। इसी के साथ बाड़मेर में एक व्यू गैलेरी का निर्माण भी किया गया है, जहां से पर्यटक पाकिस्तान बॉर्डर को देख सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आरडीटीएम के माध्यम से राजस्थान में वेडिंग अपॉर्च्युनिटी और नई डेस्टिनेशन पर वेडिंग को प्रमोट करने का भी प्रयास किया जा रहा है।
एफएचटीआर के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि पर्यटन हमारी कला और संस्कृति को संजोने का माध्यम है। भारतीय विदेशों की यात्रा पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं, डोमेस्टिक ट्रेवल को बढ़ावा देने से न केवल देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि हम भावी पीढ़ी के लिए हमारी संस्कृति को अक्षुण्ण रख सकेंगे। आरडीटीएम का उद्देश्य राज्य के भीतर और बाहर से अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना और राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है। इसी के साथ नए होटल्स, डेस्टिनेशन,  टूरिज्म से जुड़े स्टार्टअप और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने का साझा प्रयास है।   यह मार्ट पर्यटन हितधारकों को विरासत, रोमांच, वन्यजीव, तीर्थयात्रा, शादी, इको-पर्यटन और गांव पर्यटन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगा। इसके साथ ही, बी2बी बैठकें भी आयोजित की जाएंगी, जो व्यापारिक अवसरों और नेटवर्किंग को बढ़ावा देंगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article फोगिंग का प्रथम चरण 28 सितम्बर 2024 तक: 84 वार्डो में की गई फोगिंग एन्टीलार्वा एक्टिविटिज
Next Article जेडीसी ने निर्धारित समय सीमा में प्रोजेक्ट पूरा करने के दिए सख्त निर्देश

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332337
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

ज़िला कलक्टर ने सांगानेर में लिया विकास कार्यों का जायजा: प्रस्तावित सेटेलाइट अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने के दिए निर्देश
व्यापार परिषद की मीटिंग आयोजित: 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होगा दीपावली कार्निवाल
अवैध खनन के खिलाफ जयपुर के आमेर, आंधी व बस्सी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 2 डंपर व 4 ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त
प्रतिबंधित प्लास्टिक के सप्लायर्स और स्टाॅकिस्ट पर होगी सख्त कार्यवाही, 15 दिवस में प्रतिबंधित प्लास्टिक स्टॉक हटाने के निर्देश
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2022, 15 से 22 जुलाई तक होगी तृतीय विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account