जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 दौलतपुरा दिल्ली बाईपास रोड़ पर निजी खातेदारी करीब 100 बीघा कृषि भूमि पर मंगलम् ग्रुप द्वारा बनाई जारी रही नवीन अवैध कॉलोनी का प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। निजी खातेदारी की करीब 27 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को प्रारंभिक स्तर पर ही पूर्णतः ध्वस्त किया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम टोडी मोड़ से दौलतपुरा, दिल्ली बाईपास रोड़ पर जिला जयपुर में मंगलम् ग्रुप द्वारा करीब 100 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘फोरेस्टा’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल, डामर की सड़क,ें बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शुरू की गई है। आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से उक्त अवैध कॉलोनी के अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किये जाने की कार्यवाही की गई, कार्यवाही जारी है। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
जेडीए द्वारा जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम सेवापुरा में कचरा डिपो के पास, जिला जयपुर में करीब 27 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई ग्रेवल, डामर की सड़कें व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 12 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए ने 127 बीघा भूमि पर दो अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
