शक्ति वंदन 2.0 के तहत कनोड़िया काॅलेज से गुरूवार को प्रथम सत्र का हुआ आगाज
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को मानसिक, सामाजिक, शारीरिक, डिजीटली रूप से मजबूत करने, उनका आत्मविष्वास बढ़ाने के लिये शक्तिवंदन 2.0 के तहत पहल की गयी। महापौर डाॅ सौम्या गुर्जर द्वारा किये गये इस नवाचार के तहत कनोड़िया काॅलेज से प्रथम सत्र का आगाज किया गया। जिसमें कनोड़िया काॅलेज की छात्राओ को सामाजिक, शारीरिक, मानसिक, डिजीटली रूप से मजबूत करने, उनका आत्मविष्वास बढ़ाने के लिए विभिन्न विषय- विषेषज्ञों द्वारा एक मंच पर चर्चा की गयी।
महापौर डाॅ. सौम्या गुर्जर ने सभी टीचर्स एवं छात्राओं को षिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी। उन्होने छात्राओ को सम्बोधित करते हुये कहा की महिला स्वंय ही सषक्त है मजबूत है आवष्यकता सिर्फ सही समय और सही परिस्थितियों में स्वंय को मजबूत दिखाने की है। महापौर होने के नाते जयपुर की हर बेटी महिला की मै माँँ हूॅ और माँँ होने के नाते हर महिला हर बेटी को सषक्त कराना चाहती हूॅ और इसलिए 500 सार्वजनिक स्थानों बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेषन, काॅलेज, स्कूलो, काॅचिंग संस्थाओं सहित विभिन्न स्थानो पर जहां महिलाओं का आवागमन ज्यादा रहता है। ऐसे स्थानों पर पिंक पेटी लगाई जायेगी। इस पिंक पेटी में हर महिला अपने सुझाव एवं षिकायत दे सकती है। जिस पर तत्काल एक्षन भी होगा। इसके साथ ही लड़को को भी नैतिकता को पाठ पढ़ायां जायेगा। 12 अक्टूम्बर 2024 तक विभिन्न काॅलेजों, स्कूलो में शक्तिवंदन 2.0 के तहत विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जायेगा। जिसका उद्देष्य महिलाओं को शारीरिक, मानसिक, डिजीटली सामाजिक रूप से सषक्त बनाना है। महिला एवं बाल विकास समिति की चैयरमेन डाॅ.मीनाक्षी शर्मा ने बताया की एक महिला पूरे समाज को प्रभावित करती है। महिला स्वंय ही एक समाज है। यदि महिला सषक्त है तो समाज भी सषक्त होगा। उन्होने कंनोडिया काॅलेज से जुडे़ अपने संस्मरण भी सुनाये ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रानू शर्मा द्वारा बताया गया कि हर महिला को शारीरिक मानसिक रूप से सषक्त होना है। इसके साथ ही हर महिला को अपने अधिकार पता होने चाहिए। निडर होकर हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए। इसके साथ ही महिलाओं को डिजीटली रूप से भी स्मार्ट होना होगा। निर्भया स्क्वाड की इंचार्ज एसआई श्रीमती सुनिता चैधरी ने आपातकाल की परिस्थितियों में उपयोग किये जाने वाले आपातकालीन नम्बर की जानकारी दी।
एडवोकेट स्वाति अग्रवाल ने महिलाओ के विरूद्व हो रहे अपराधो की रोकथाम के बारे बताया साथ ही भारतीय न्याय संहिता में दिये गये कानूनी प्रावधानों को समझाया। उन्होने महिला सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। मनोवैज्ञानिक डाॅ.रिचा शर्मा ने इस अवसर पर कहा की सौेम्यता हर नारी का गहना है ओर यह सौम्यता ही उसकी शक्ति है। उन्होने मन ओर मष्तिष्क से जुड़े विभिन्न पहलुओ पर चर्चा की गयी।
मार्षल आर्ट एक्सपर्ट रिचा गौड़ ने छात्राओं को आपात स्थिति का सामना करने को गुर सिखाये। उन्होने सिखाया की यदि कोई आपका पीछा करता है तो आप अपने नाखुनो मुक्को का इस्तमाल कर स्वंय का बचाव कर सकती है। मंच पर उन्होने मार्षल आर्ट की बारिकियां भी सिखायी । कार्यक्रम मंच का संचालन अंकित खंडेलवाल द्वारा किया गया । इस अवसर पर काॅलेज की पिं्रसिपल सीमा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में काॅलेज के टीचर्स एवं छात्राए मौजूद रही ।
महापौर होने के नाते हर महिला, बेटी की माँँ हूॅ, इसलिए हर महिला बेटी को सशक्त बनाना प्राथमिक कर्तव्य- डाॅ. सौम्या गुर्जर
